फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   policeman unconscious in PPE Kit while duty on sri krishna janmasthan temple mathura

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के द्वार पर पीपीई किट पहना सिपाही गश खाकर गिरा, सुरक्षाकर्मियों में खलबली

Mon, 08 Jun 2020 12:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jun 2020 12:58 PM IST
सार

  • मंदिर आने वाले भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहा था सिपाही 
  • एसपी सुरक्षा ने बताया- गर्मी के चलते सिपाही बेहोश होकर गिरा  

विज्ञापन
policeman unconscious in PPE Kit while duty on sri krishna janmasthan temple mathura
सिपाही की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर पीपीई किट पहनकर थर्मल सक्रीनिंग कर रहा सिपाही गश खाकर गिर पड़ा। इससे सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में सिपाही को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल सिपाही ठीक है। 

विज्ञापन


75 दिन बाद अनलॉक-1 में सोमवार से श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर प्रबंधन ने सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) और सरकार की गाइडलाइन का पालन कराते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया।

विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में प्रवेश से पहले भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग आदि व्यवस्था की गई। जन्मस्थान के मुख्यद्वार पर पीपीई किट पहन सुरक्षाकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। पहले दिन पीपीई किट पहन सिपाही सुशील कुमार थर्मल स्कीनिंग कर रहा था।

इसी दौरान उसे चक्कर आए और बेहोश हो गया। यह देखकर सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई। एंबुलेंस बुलवाकर उसे अस्पताल भेजा गया। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी के चलते ड्यूटी पर तैनात सिपाही गिर गया है। फिलहाल सिपाही की हालत ठीक है।

यह भी पढ़ें- भक्तों के लिए खुले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के द्वार, बांकेबिहारी के दर्शन को करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed