पुलिस कर रही थी गश्त, बैंक के अंदर थे चोर: SBI के टूट चुके थे ताले, लेकिन चोरी नहीं कर सके बदमाश
भारतीय स्टेट बैंक में आधी रात को चोर ताले तोड़कर प्रवेश कर गए। चोरी करने की पूरी तैयारी थी, लेकिन उसी दौरान गश्त करती हुई पुलिस की जीप आ गई। पुलिस की जीप देख चोर बैंक से भाग निकले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के कस्बा आलीपुर खेड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चोरों ने शनिवार की रात ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। अचानक गश्त करती हुई पुलिस की जीप आ जाने से चोर मौके से भाग गए। जानकारी होने पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। सीओ भोगांव और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
यहां की है घटना
आलीपुर खेड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार की रात लगभग 12 बजे बैंक के पीछे डीएवी इंटर कॉलेज के पास के गेट का ताला तोड़कर चोर बैंक के अंदर घुस गए। चोर बैंक में कैश काउंटर तक भी पहुंच गए। इसी बीच पुलिस की गश्त करने वाली जीप वहां से गुजरी तो चोर पीछे से होकर भाग गए। बैंक की सुरक्षा में लगे दो होमगार्ड मुख्य गेट पर तैनात थे। उनको ताले तोड़े जाने की भनक तक नहीं लगी।
ये भी पढ़ें - UP: मौत के आधा घंटे बाद जीवित हुए भाजपा नेता, परिवार वाले रो रहे थे, तभी जागी चेतना और खोलीं आंखें
अधिकारी पहुंचे मौके पर
जानकारी होने पर चौकी प्रभारी रिंकेश शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रात में ही थाने सहित सीओ को सूचना दे दी। सीओ सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, बैंक कर्मचारी सहित सहायक मैनेजर मौके पर पहुंच गए। बैंक के अंदर पहुंचने पर पता चला कि बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बैँक में घुसे चोरों की तलाश कर रही है।
सीसीटीवी में नजर आ रहा चोर
बैंक के आसपास तथा बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी में एक चेार साफ नजर आ रहा है। बैंक में घुसे एक चोर के हाथ में लोहा काटने वाला आरी का पत्ता है। उसके दूसरे हाथ मे टौर्च है। एक चोर ने बैँक में घुसने के बाद सबसे पहले लाइट बंद की। इसके बाद मैनेजर के कमरे में पहुंचकर अलमारियों और ड्रॉज को खंगाला है। चोर की तलाश करने में पुलिस सीसीटीवी की मदद ले रही है।
ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
चोरों की तलाश कर रही पुलिस
सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा आलीपुर खेड़ा में ताले तोड़कर चोर घुसे हैं। बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। सीसीटीवी में एक चोर नजर आ रहा है। सीसीटीवी के अधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।