फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police was patrolling thieves inside bank SBI locks broken but miscreants could not steal

पुलिस कर रही थी गश्त, बैंक के अंदर थे चोर: SBI के टूट चुके थे ताले, लेकिन चोरी नहीं कर सके बदमाश

Sun, 06 Aug 2023 05:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 05:59 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक में आधी रात को चोर ताले तोड़कर प्रवेश कर गए। चोरी करने की पूरी तैयारी थी, लेकिन उसी दौरान गश्त करती हुई पुलिस की जीप आ गई। पुलिस की जीप देख चोर बैंक से भाग निकले।
 

विज्ञापन
Police was patrolling thieves inside bank SBI locks broken but miscreants could not steal
बैंक के अंदर थे चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के  थाना भोगांव क्षेत्र के कस्बा आलीपुर खेड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चोरों ने शनिवार की रात ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। अचानक गश्त करती हुई पुलिस की जीप आ जाने से चोर मौके से भाग गए। जानकारी होने पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। सीओ भोगांव और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

आलीपुर खेड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार की रात लगभग 12 बजे बैंक के पीछे डीएवी इंटर कॉलेज के पास के गेट का ताला तोड़कर चोर बैंक के अंदर घुस गए। चोर बैंक में कैश काउंटर तक भी पहुंच गए। इसी बीच पुलिस की गश्त करने वाली जीप वहां से गुजरी तो चोर पीछे से होकर भाग गए। बैंक की सुरक्षा में लगे दो होमगार्ड मुख्य गेट पर तैनात थे। उनको ताले तोड़े जाने की भनक तक नहीं लगी।

ये भी पढ़ें - UP: मौत के आधा घंटे बाद जीवित हुए भाजपा नेता, परिवार वाले रो रहे थे, तभी जागी चेतना और खोलीं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी पहुंचे मौके पर 

जानकारी होने पर चौकी प्रभारी रिंकेश शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रात में ही थाने सहित सीओ को सूचना दे दी। सीओ सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, बैंक कर्मचारी सहित सहायक मैनेजर मौके पर पहुंच गए। बैंक के अंदर पहुंचने पर पता चला कि बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बैँक में घुसे चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आ रहा चोर

बैंक के आसपास तथा बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी में एक चेार साफ नजर आ रहा है। बैंक में घुसे एक चोर के हाथ में लोहा काटने वाला आरी का पत्ता है। उसके दूसरे हाथ मे टौर्च है। एक चोर ने बैँक में घुसने के बाद सबसे पहले लाइट बंद की। इसके बाद मैनेजर के कमरे में पहुंचकर अलमारियों और ड्रॉज को खंगाला है। चोर की तलाश करने में पुलिस सीसीटीवी की मदद ले रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

चोरों की तलाश कर रही पुलिस 

सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा आलीपुर खेड़ा में ताले तोड़कर चोर घुसे हैं। बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। सीसीटीवी में एक चोर नजर आ रहा है। सीसीटीवी के अधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed