{"_id":"682173b3565f57e58703f549","slug":"police-was-also-surprised-to-see-method-of-smuggling-ganja-it-was-hidden-in-banana-leaves-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गांजा तस्करी का ये तरीका देख पुलिस भी हैरान, केले के पत्तों में ऐसे छिपाया...किसी को शक भी न हो पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गांजा तस्करी का ये तरीका देख पुलिस भी हैरान, केले के पत्तों में ऐसे छिपाया...किसी को शक भी न हो पाए
Mon, 12 May 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 09:36 AM IST
सार
गांजा तस्करी का ऐसा तरीका देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। गांजे को केले के पत्तों में छिपाया गया था, जिससे किसी को शक न हो सके। पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत का गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तस्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केले के पत्तों में छिपाकर कंटेनर में ओडिशा से गांजे की तस्करी की जा रही थी। ट्रांस यमुना पुलिस ने फिरोजाबाद रोड पर चेकिंग के दौरान कंटेनर पकड़ा। तलाशी लेने पर 192 किलो गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने जीजा-साले सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि अलर्ट के कारण पुलिस हाईवे पर भी सघन चेकिंग अभियान चला रही है। शनिवार देर रात फिरोजाबाद हाईवे के सर्विस लेन पर कंटेनर की तलाशी में केले के पत्तों में छिपाया गया गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों में प्रमोद गोस्वामी निवासी गढ़ी जीवनराम, टेढ़ी बगिया, दीपू गोस्वामी निवासी जौरा थाना, मुरैना और मोनू शर्मा निवासी मोहन काॅलोनी, धौलपुर शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से तस्करी कर रहे हैं। ओडिशा से पहले ट्रेन से गांजा लाते थे, लेकिन जीआरपी ने चेकिंग कड़ी कर दी। इसके बाद वह अपना कंटेनर ही तस्करी में इस्तेमाल करने लगे। पुलिस ने गांजा, कंटेनर और मोबाइल आदि बरामद किए हैं।
जीजा-साले कर रहे थे तस्करी
पुलिस ने बताया कि दीपू गोस्वामी अपने साले प्रमोद गोस्वामी के साथ तस्करी करता है। वह आगरा के अलावा मथुरा में भी गांजा सप्लाई करता है। मोनू शर्मा कंटेनर चालक है। वह भी इन लोगों के साथ तस्करी में लिप्त है। पुलिस ने बताया कि प्रमोद दो साल पहले भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसने गांजे की तस्करी से काफी संपत्ति जुटाई है। टेढ़ी बगिया में भी उसकी काफी संपत्ति है। पुलिस अब उसके गिरोह के साथियों की तलाश कर रही है।