{"_id":"623730598751f7489065d0c1","slug":"police-took-out-dead-body-of-woman-from-burning-pyre-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जंगल में जलती चिता से पुलिस ने निकाली महिला की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जंगल में जलती चिता से पुलिस ने निकाली महिला की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
Sun, 20 Mar 2022 07:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Mar 2022 07:18 PM IST
सार
जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। ससुरालीजनों ने जंगल में ले जाकर महिला की चिता सजाकर आग लगा दी, तभी मायके वाले पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना के बाद ससुराल वाले फरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा में शनिवार की रात विवाहिता रेखा (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह ससुरालियों ने जंगल में ले जाकर शव को जला दिया। सूचना पर मायके वाले पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे, तो उन्हें शव के जलते हुए अवशेष मिले। पुलिस ने आग बुझाकर अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के ईधौन गांव निवासी विजय पाल ने पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी रेखा की शादी नयापुरा के मुकेश से की थी। रेखा को एक वर्षीय पुत्र अनूप है। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए रेखा को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी वजह से रविवार रात में ससुराल वालों ने रेखा की हत्या कर दी। इस हत्याकांड का खुलासा न हो सके, इसलिए चोरी से विवाहिता की लाश को जंगल में ले जाकर जला दिया।
विज्ञापन
महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी तरह उन्हें मामले की जानकारी हो सकी, जिसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे। जंगल में रेखा की लाश जलती हुई मिली। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ससुरालीजन गांव से फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि विवाहिता की हत्या कर शव जलाने की सूचना पर फतेहाबाद के तहसीलदार मनोज कुमार, इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव के अवशेषों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ससुराल के लोगों की तलाश की जा रही है।