फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police to seize assets worth 12.26 crores of ten gangsters in after vikas dubey encounter news

विकास दुबे मुठभेड़ के बाद आगरा के टॉप-10 गैंगस्टर की सूची तैयार, 12.26 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Fri, 24 Jul 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jul 2020 12:22 AM IST
सार

  • विकास दुबे मुठभेड़ के बाद तैयार की गई फाइल, पुलिस ने प्रशासन को भेजी
  • 79 गैंगस्टर के जुर्म की कुंडली खंगाल गई, संपति की जा रही है जांच 

विज्ञापन
Police to seize assets worth 12.26 crores of ten gangsters in after vikas dubey encounter news
कानपुर कांड की तस्वीरें - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा पुलिस ने 10 गैंगस्टर की 12 करोड़ 26 लाख 32 हजार रुपये की संपत्ति का ब्योरा तैयार कर जब्त करने के लिए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के पास रिपोर्ट भेज दी है। इन सभी ने अपराध से ये संपत्ति खड़ी की है। कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे मुठभेड़ कांड के बाद शासन से मिले निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। अभी और भी अपराधियों की सूची बन रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पेशेवर अपराधियों पर की जा रही है। इन लोगों ने अपराध से मिले पैसे से जमीन, मकान और अन्य संपत्त्ति खरीदी है। इनके पास कार और बाइकें भी हैं। इन्हें भी जब्त किया जाएगा। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (एक ) में यह प्रावधान है कि अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। इनमें भूमाफिया भी शामिल हैं। ये शहर और देहात दोनों के हैं। मलपुरा के तीन हैं।

विज्ञापन

ये हैं गैंगस्टर

1. रवि बंसल, केदार नगर (जगदीशपुरा) : मकान, दुकान, आठ प्लॉट, एक कार - कीमत पांच करोड़ । 
2. जकी अहमद , गुलाबखाना (छत्ता): मकान, बैंक में जमा और नकदी - 46 लाख रुपये ।
3. इमरान, टीला अजमेरी  खां (मंटोला): दो दुकान, चार कार - कुल 3.70 करोड़ रुपये ।
4. गुड्डू उर्फ आरिफ उर्फ शब्बीर, टीला अजमेरी खां (मंटोला): सात मकान -कीमत दो करोड़ 36 लाख  रुपये ।
5. शिवराम, गांव जटपुरा (निबोहरा): एक बाइक, एक कार, खेती की जमीन - कीमत सात लाख रुपये । 
6. जसवंत गांव सूखे का पुरा, कौलरी (धौलपुर): एक बीघा 12 बिस्वा जमीन - एक लाख रुपये ।
7. अनिल , गांव अयेला, (सैंया): दो मोटरसाइकिल -65000 रुपये ।
8. अशोक, बमरौली अहीर (मलपुरा): मोटरसाइकिल, मकान - 20 लाख रुपये ।
9. संतोष, बमरौली अहीर (मलपुरा): मोटरसाइकिल, मकान- 25 लाख रुपये ।
10. जीते उर्फ जितेंद्र यादव (मलपुरा): मोटरसाइकिल, मकान - 20 लाख रुपये ।


79 गैंगस्टर के जुर्म की कुंडली खंगाली

पुलिस ने 79 गैंगस्टर की जुर्म की कुंडली खंगाली है। इन सभी के गिरोह रजिस्टर्ड हैं। हाल ही में पुलिस ने दो गिरोह रजिस्टर्ड किए हैं। इनमें से देखा जा रहा है कि किसके पास कितनी संपत्ति है और उसने कैसे अर्जित की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed