फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police stopped Ramvraksh's supporters march to mathura

सिद्धार्थनगर से वापस की जवाहरबाग कांड के आरोपी रामवृक्ष के समर्थकों की यात्रा

Fri, 18 Jan 2019 08:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jan 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Police stopped Ramvraksh's supporters march to mathura
यात्रा में शामिल वाहन

देवरिया से चलकर मथुरा आ रही रामवृक्ष के समर्थकों की यात्रा को सिद्धार्थनगर में रोक लिया गया। सिद्धार्थनगर प्रशासन ने दावा किया है वो सभी समर्थकों को पुलिस की निगरानी में देवरिया तक छुड़वाएंगे। मथुरा प्रशासन की सूचना पर गृह विभाग ने अलर्ट जारी किया था। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि यह लोग मथुरा आकर माहौल बिगाड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह संदेश यात्रा गुरुवार को देवरिया से शुरू हुई थी। रामवृक्ष के संगठन द्वारा निकाली गई यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होते हुए 23 जनवरी को मथुरा पहुंचनी थी। 
विज्ञापन


इस संबंध में संगठन की तरफ से बाकायदा एक मांगपत्र भी जारी कर दिया गया था। इस मांग पत्र में कहा गया था कि वह रामवृक्ष यादव को मुक्त कराएंगे। विधि के शासन की बहाली कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों का मानना है कि रामवृक्ष की मौत नहीं हुई है उसे प्रशासन ने बंधक बना रखा है। कई अजीबोगरीब मांगों को लेकर निकली इस यात्रा में चार गाड़ियां और पचास लोग थे। 

अमर उजाला ने जब लगातार खबरों को प्रकाशित किया तो प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए देवरिया प्रशासन से बात की। खुफिया एजेंसियों ने भी अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी थी। इस पर अलर्ट जारी करते हुए इस यात्रा को रोकने के लिए कहा गया। 

इस पर सिद्धार्थनगर पुलिस ने यात्रा को रोक लिया। यात्रा में शामिल सभी लोगों को पुलिस लाइन ले जाया गया। अफसरों ने बताया कि सभी को पुलिस बल के साथ देवरिया तक भेजा जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी लोग देवरिया पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed