फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police sent social worker to jail for sexual abused the woman in Agra

Agra: महिला से दुष्कर्म के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता को जेल, पीड़िता को भेजे थे अश्लील मैसेज

Tue, 16 Aug 2022 08:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Aug 2022 08:01 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने संकल्प सेवा संस्था के पदाधिकारी के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में दुष्कर्म की धारा और बढ़ाई गई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सोमवार को आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
police sent social worker to jail for sexual abused the woman in Agra
आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज पुलिस ने संकल्प सेवा संस्था के पदाधिकारी बृजेश पंडित को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा है। आरोप है कि उन्होंने संस्था से जुड़ी हुई एक महिला कार्यकर्ता का शोषण किया। व्हाट्सएप के ग्रुपों पर उनके बारे में आपत्तिजनक संदेश डालकर बदनाम भी कर दिया। पांच लाख रुपये की चौथ भी मांगी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आईजी रेंज ऑफिस में शिकायत की थी। इसमें कहा कि वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनसे नामनेर निवासी बृजेश शर्मा उर्फ बृजेश पंडित ने संपर्क किया। उन्होंने अपनी संकल्प सेवा संस्था में सहयोग करने का प्रस्ताव रखा। इस पर वह संस्था के साथ जुड़कर सामाजिक कार्य करने लगीं।

विज्ञापन

अकेले में मिलने का बनाया था दबाव

आरोप है कि बृजेश पंडित उनको व्हाट्स एप पर अशोभनीय, असम्मानजनक और अश्लील मैसेज करने लगे। अकेले में बुलाने का भी दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता बृजेश पंडित की ओर से संचालित सभी व्हाट्सएप ग्रुप से अलग हो गईं। अपनी पूर्व की संस्था में ही कार्य करना शुरू कर दिया। इससे कुपित होकर बृजेश पंडित ने विभिन्न ग्रुपों में उनके बारे में अशोभनीय, असम्मान जनक मैसेज भेज सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना शुरू कर दिया। ऐसा नहीं करने के लिए पांच लाख की चौथ भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ी 

मामले में पिछले दिनों थाना ताजगंज में आईटी एक्ट, छेड़छाड़, चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने साक्ष्य संकलन किया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कराए गए थे। इसमें उन्होंने अपने साथ शारीरिक शोषण की बात कही। इस पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा की वृद्धि की गई। इसके बाद सोमवार को आरोपी बृजेश पंडित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भी कराया था

बृजेश पंडित फेडरेशन आफ इंडिया व्यापार मंडल के महामंत्री हैं। हाल में उन्होंने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भी व्यापार मंडल का कराया था, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सहित विधायकों ने भी हिस्सा लिया था। वह शहर में कई स्थान पर प्याऊ लगवाने भी आगे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed