फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent man to jail for having unnatural relationship with his wife in agra

आगरा में जूता उद्यमी के बेटे को जेल: पत्नी का आरोप- समलैंगिक है पति, जबरन बनाता था अप्राकृतिक संबंध

Sat, 05 Mar 2022 09:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Mar 2022 09:36 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने शहर के प्रमुख जूता उद्यमी के बेटे को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Police sent man to jail for having unnatural relationship with his wife in agra
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने शहर के प्रमुख जूता उद्यमी के बेटे को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और अंतरंग संबंध के वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में कहा है कि पति ने सुहागरात के बाद से उत्पीड़न किया। उसके साथ कई बार जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि उसके अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं। विरोध करने पर सास-ससुर ने घर छोड़ने के लिए बोल दिया।

विज्ञापन


पीड़िता भी हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले प्रमुख जूता उद्यमी की बेटी हैं। उसकी शादी सात मई 2021 को खंदारी क्षेत्र के जूता उद्यमी के बेटे से हुई थी। शादी के बाद पहली रात पति ने अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर किया। विरोध पर आक्रामक हो गया। इस कारण वो विरोध नहीं कर सकी। बाद में कई मौकों पर उसने ऐसा ही किया। वह समझ नहीं सकी की वो ऐसा क्यों कर रहा है। बाद में पता चला कि पति के अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं। उसकी कुछ तस्वीर और व्हाट्सएप चैट इस ओर इशारा करती हैं।

विज्ञापन

वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की दी थी धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने कई बार अप्राकृतिक कृत्य किया। नौ दिसंबर 2021 को पति की प्री जन्मदिन पार्टी थी। इसमें उसने जमकर शराब पी। इसके बाद उससे मारपीट की। वही हरकत करने लगा। इस संबंध में सास और ससुर को बताया। मगर, उन्होंने उसे फटकार लगाने के बजाय उल्टा उसको ही डांटा। दुर्व्यवहार किया। एक दिन पति ने अंतरंग संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया। जब उसे पता चला तो वीडियो हटाने के लिए कहा। मगर, उसने पिटाई करके चुप कर दिया। एक दिसंबर 2021 को विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया मुकदमा 

पीड़िता का कहना है कि चार दिसंबर 2021 को पति उसे एक शादी समारोह में गोवा ले गया। वहां भी उसके साथ यही हरकत की। दिल्ली में अपने घर ले जाकर भी उत्पीड़न किया। पति की पिटाई से उसे काफी चोट लगीं। मगर, इलाज नहीं करा सकीं। हालत बिगड़ने पर तीन जनवरी को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दिखाया। 

डॉक्टरी जांच में गंभीर चोट लगना बताया गया। इस बारे में सास और ससुर को बताया, लेकिन उन्होंने किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने बेटे के अपराध में भागीदारी की। इसका विरोध करने पर ससुरालियों ने तुरंत घर छोड़ने के लिए बोल दिया। तब वो दिल्ली में रहने लगीं। इस दौरान दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी की बीएमडब्ल्यू कार को भी किया जब्त

पुलिस ने आरोपी को बीएमडब्ल्यू कार के साथ गिरफ्तार किया था। इस कार को भी आरोपी के साथ जब्त कर दाखिल कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि कार को रिलीज कराने के लिए कोर्ट से आदेश लेकर आना होगा।

जूता उद्यमी के घर में पड़ा था आयकर छापा

हाल ही में आयकर विभाग ने शहर के चार प्रमुख जूता उद्यमी के यहां छापेमारी की थी। स्टाक रजिस्टर से लेकर कच्चा माल, तैयार माल का रिकॉर्ड चेक किया था। इसके बाद सभी के आंकलन किए गए थे।

सास-ससुर पर आरोपों की हो रही जांच

सीओ हरीपर्वत सत्य नारायण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अंतरंग पलों का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। पीड़िता ने सास-ससुर पर भी आरोप लगाए हैं। उनके संबंध में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed