फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent brother's killer to jail

भाई का हत्यारोपी भोगांव पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 28 Jan 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police sent brother's killer to jail
भोगांव। थाना पुलिस ने मोहल्ला चौधरी निवासी युवक की हत्या के मामले में आरोपी सगे भाई को जेल भेजा है। आरोपी ने भाई को मारने के बाद शव को घर के आंगन में गड्ढा खोद कर दबा दिया था। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी रजवाना रोड निवासी सूरजमुखी का पुत्र सुनील शाक्य शराब पीने का आदी है। 25 जनवरी को उसने झगड़े के बाद भाई की हत्या कर शव को घर के आंगन में दबा दिया था। सूरजमुखी की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा हत्या किया जाना कबूल किया था। बताया कि उसने अंगौछा से गला कस कर भाई प्रेमचंद्र को मार दिया था। इसके बाद शव को दफना दिया था। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि आरोपी सुनील को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed