{"_id":"69b6b61e1b2d229cce062b30","slug":"police-seize-smuggled-liquor-and-beer-in-agra-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय तस्करी गैंग का भंडाफोड़: हरियाणा से बिहार जा रही 350 पेटी शराब-बीयर पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय तस्करी गैंग का भंडाफोड़: हरियाणा से बिहार जा रही 350 पेटी शराब-बीयर पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, 15 Mar 2026 07:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:08 PM IST
सार
गिरोह पंजाब की शराब फैक्ट्रियों से सस्ती शराब खरीदकर उसे अवैध तरीके से बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पकड़ा गया शराब तस्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है। रात्रि में कैंटर में भरकर ले जाई जा रही करीब 25 लाख रुपये की 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में हरियाणा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार रात बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैंटर में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने झरना नाला के पास घेराबंदी कर कैंटर को रोक लिया।
तलाशी लेने पर वाहन से 50 पेटी तस्करी की अंग्रेजी शराब और 300 पेटी पंजाब मार्का बीयर बरामद हुई। मौके से कैंटर चालक मूलाराम पुत्र किरताराम निवासी रंगाला थाना बागौड़ा जिला जालौर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 1170 रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब हरियाणा के नूंह मेवात जिले के सत्तार और आबिद नाम के भाइयों की है। उनका साथी राहुल खान बहादुरगढ़ के पास वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर उसे कैंटर और मोबाइल देकर गया था। रास्ते में सोनू जाट, इजराइल और अनिल कुमार व्हाट्सएप कॉल के जरिए आगे का रास्ता बताते रहते थे। गिरोह पंजाब की शराब फैक्ट्रियों से सस्ती शराब खरीदकर उसे अवैध तरीके से बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों सत्तार, आबिद, राहुल, सोनू जाट, इजराइल और अनिल कुमार की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही।