{"_id":"65fc7fb77a2c71d7b7024a44","slug":"police-searched-for-58-out-of-91-missing-history-sheeters-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-112863-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लापता 91 हिस्ट्रीशीटरों में से 58 को पुलिस ने तलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लापता 91 हिस्ट्रीशीटरों में से 58 को पुलिस ने तलाशा
Fri, 22 Mar 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस अपराधियों पर पैनी नजर बनाए है। जिले में 998 में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन के दौरान 91 लापता हिस्ट्रीशीटरों में से 58 की पुलिस तलाश कर सकी।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि लोक सभा निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस हिस्ट्रीशीटरों के साथ वांछितों की तलाश के लिए अभियान चला रही है। इसीक्रम में हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया गया। जिसमें लापता हिस्ट्रीशीटरों में से 58 हिस्ट्रीशीटर तलाशे गए। ये सभी पड़ोसी राज्य दिल्ली, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश के साथ आसपास के जिलों में रहकर अपना जीवन यापन कर रहें हैं। बोलीं अभी और लापता हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जाए। उनके आवागमन के साधनों, वर्तमान में अपराध में संलिप्तता एवं वर्तमान मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है। सर्विलांस की मदद से उनकी निगरानी भी हो रही है। अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।