फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Search Two Boy Child In Commercial Surrogacy Gang Case

कोख के सौदागरः नेपाल की सरगना ने बनाए 'स्लीपर सेल', पुलिस को दो बच्चों की तलाश

Wed, 24 Jun 2020 11:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jun 2020 11:39 AM IST
सार

  • पांच बच्चों का सौदा हुआ था
  • दो लड़कों की तलाश में पुलिस 
  • तीन लड़कियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है बरामद

विज्ञापन
Police Search Two Boy Child In Commercial Surrogacy Gang Case
demo pic

विस्तार

कोख के सौदागरों का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। नेपाल में बैठी सरगना अस्मिता ने भारत में अपने कई स्लीपर सेल बना रखे हैं। इनमें फरीदाबाद में गैंग को नीलम चला रही थी। उसने लॉकडाउन का बहाना करके फरीदाबाद में ही चार महिलाओं की डिलीवरी कराई थी।
विज्ञापन


इनमें तीन लड़कियां और दो लड़के पैदा हुए थे। नेपाल में पांच बच्चों का ही सौदा हुआ था। लड़कियों को नेपाल भेजा जा रहा था, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया जबकि लड़के कहां गए? यह पता नहीं चल सका है। अब उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

  
आगरा में पुलिस की चेकिंग में नीलम सहित पांच आरोपियों के पकड़े जाने के बाद तीन बच्चियां बरामद कर ली गईं थी। एसपीआरए प्रमोद कुमार ने बताया कि फरीदाबाद में गैंग की पड़ताल में दरोगा जितेंद्र गौतम को सौंपी गई है। उनके हाथ कई अहम सुराग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोख के सौदागर: यूपी से नेपाल तक फैला है अंतरराष्ट्रीय गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क

नेपाल की अस्मिता ने भारत में गैंग की सरगना नीलम को बना रखा है। नीलम जरूरतमंद महिलाओं को चुनती है और नवजात बच्चों को नेपाल पहुंचाती है। इस बार लॉकडाउन के बहाने यहां डिलीवरी कराई थी। 
 

कमला का भी नाम आया सामने 
अस्पतालों से जानकारी में कमला नाम की महिला का भी नाम सामने आया है। जेल भेजी गई नीलम ने रूबी के साथ ही कमला का फरीदाबाद के एक डाक्टर से इलाज कराया था। डाक्टर ने 19 मई को दोनों महिलाओं को प्रसव के लिए फरीदाबाद के सेक्टर 83 स्थित गेटवेल अस्पताल में भर्ती कराया था। अमित को रूबी का पति बताया, जबकि कमला के पति के बाहर होने का बहाना बनाया।

कोख के सौदागरः पुलिस पूछताछ में गिरोह ने उगले 'राज', बताई दो साल की पूरी कहानी

कमला ने एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया, जबकि रूबी ने लड़के को जन्म दिया। नीलम दोनों को दो घंटे बाद ही डिस्चार्ज कराकर ले गई थी। पुलिस ने गेटवेल अस्पताल और क्लीनिक की डाक्टर को नोटिस जारी किया है। इन दोनों ने ही महिलाओं के सही दस्तावेजों की जानकारी नहीं ली थी। 

मां बनकर दो बच्चियों को कराया था भर्ती 
फरीदाबाद के सेक्टर 19 स्थित अस्पताल में नीलम ने रूबी और कमला की डिलीवरी कराने से पहले 15 मई को दो और नवजात बच्चियों को भर्ती कराया था। उनके नाम राधिका और रितिका बताए गए थे। उनका जन्म 13 मई को हुआ था। नीलम ने डाक्टर से बताया कि उसका पति लॉकडाउन में फंस गया है। किसी प्रकार से उसकी डिलीवरी हुई है। बच्चियों को संक्रमण हो गया है, इस पर डाक्टर ने बच्चियों को भर्ती किया था। 19 मई को नीलम अस्पताल से दोनों बच्चियों को लेकर चली गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed