फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police rushed to the spot after getting information about acid attack on a student

Agra News: छात्रा पर एसिड अटैक की सूचना पर दाैड़ी पुलिस

Fri, 01 Aug 2025 01:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the spot after getting information about acid attack on a student
आगरा। राजश्री सिनेमा के पास बृहस्पतिवार को स्कूल से घर आ रही कक्षा छह की छात्रा पर तरल पदार्थ की छींटे पड़ने पर एसिड अटैक का शोर मच गया। छात्रा बुरी तरह से चीखने लगी। आसपास के दुकानदार जुट गए। भीड़ लगने पर विद्यालय के कर्मचारी भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा को जिला अस्पताल ले गई और चेकअप कराया। हालांकि, चिकित्सकों ने एसिड अटैक की पुष्टि नहीं की। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नूरी दरवाजा क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित विद्यालय में पढ़ती है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे वह स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर की तरफ आ रही थी। उसके साथ दो और छात्राएं थीं। तीनों बात करते हुए चल रही थीं। राजश्री सिनेमा के पास अचानक उसके चेहरे पर तरल पदार्थ की छींटे आईं। इससे छात्रा घबरा गई। वह चीखने लगी। वह एक दुकान के पास पहुंच गई। उसे चीखता देखकर दुकानदार आ गए। वह एसिड अटैक की आशंका पर उसके ऊपर पानी डालने लगे।
विज्ञापन

साथी छात्राओं ने अपने विद्यालय में सूचना दे दी। इस पर विद्यालय के कर्मचारी और शिक्षिका पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बता दिया। 10 मिनट बाद थाना एमएम गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सक ने छात्रा पर किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ नहीं फेंके जाने की पुष्टि की। जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। जिस समय छात्राएं जा रही थीं, उस समय कोई भी आसपास से निकलता नहीं नजर आ आया है। तेजाब और किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई है। छात्रा क्यों घबरा रही थी? इस बारे में पूछताछ की जा रही है। यह देखा जाएगा कि छात्रा किसी से परेशान तो नहीं थी। इसके लिए परिजन से भी बात की जाएगी। आशंका है कि किसी ने पानी सड़क पर फेंका होगा। उसकी छींटे छात्रा पर गिरीं और उसे ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की आशंका हुई।

-------------


शहर में एसिड अटैक की हो चुकी हैं घटनाएं
छात्रा पर पुलिस पानी फेंके जाने की बात कर रही है। हालांकि, शहर में कई बार एसिड अटैक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूर्व में शाहगंज क्षेत्र में एक युवती पर एसिड डाला गया था। उसका चेहरा झुलसने से बच गया था। उसने केस दर्ज कराया था। इसी तरह शाहगंज में ही घर में सोते हुए परिवार पर एसिड डाला गया था, जिसमें चार लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। हरीपर्वत क्षेत्र में घर में घुसकर बालिका को एसिड से हमला किया गया था। दो साल पहले हरीपर्वत क्षेत्र में महिला ने एक युवक पर एसिड डालकर झुलसा दिया था। इसी तरह की और भी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed