{"_id":"60acf2eb8ebc3e137f11b427","slug":"police-remove-woman-half-burnt-body-from-pyre-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: चोरी-छिपे हो रहा था महिला का अंतिम संस्कार, पुलिस ने चिता से निकाला अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: चोरी-छिपे हो रहा था महिला का अंतिम संस्कार, पुलिस ने चिता से निकाला अधजला शव
Wed, 26 May 2021 12:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 May 2021 12:27 AM IST
सार
घटना मटसेना थाना क्षेत्र के गांव पीथनी की है। यहां एक महिला का अंतिम संस्कार चोरी-छिपे किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
खेत में जलाई गई चिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के गांव पीथनी में विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका के ससुरालीजनों पर लगा है। ये लोग मायका पक्ष को सूचना दिए बिना मृतका का अंतिम संस्कार कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने मायका पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद औछा थाना क्षेत्र के गांव पडरिया निवासी मीनादेवी ने अपनी पुत्री नारायण देवी का विवाह सात वर्ष पूर्व थाना मटसेना थाना क्षेत्र के गांव पीथनी निवासी प्रमोद के साथ किया था। आरोप है कि सोमवार को नारायण देवी की हत्या कर घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में उसकी चिता लगाकर आग लगा दी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने नारायण देवी की मां मीना देवी को फोन पर दी।
विज्ञापन
मथुरा में दरिंदगी: छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मासूम की हालत देखकर मां हुई बेसुध
विज्ञापन
बेटी की हत्या कर शव जलाने की सूचना पर मीना देवी परिवार के लोगों के साथ बेटी के गांव पहुंची। बेटी के शव को चिता से निकालने के लिए पीड़िता ने मटसेना थाना पुलिस को सूचना देकर पूरे मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को चिता से बाहर निकाला। इस बीच 70 प्रतिशत शव जल चुका था।
अधजले शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। उधर, देर रात मटसेना थाना पुलिस ने मृतका की मां मीना देवी की तहरीर पर पति प्रमोद, ससुर लाखन सिंह, सास गायत्री देवी व देवर समोद कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मटसेना विनय कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।