फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police remove girl’s half burnt body from pyre in firozabad

नाबालिग पोती की पीट पीटकर हत्या, दादा बोला- 'गलत' काम किया, इसलिए मार डाला

Tue, 21 Aug 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Aug 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
police remove girl’s half burnt body from pyre in firozabad
यहां जलाया गया मृतका का शव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पीट पीटकर कर किशोरी की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह को पुलिस ने जलती चिता से किशोरी का अधजला शव निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजन फरार हैं। उसकी मां और बाबा को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


घटना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रुधौ की है। पुलिस को सूचना मिली कि परिवार के लोग चोरी छिपे किशोरी का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर जलती चिता से अधजला शव निकलवाया। 
विज्ञापन


गांव में पुलिस के पहुंचते ही किशोरी की मां को छोड़कर परिवार के सभी लोग घर से फरार हो गए। मां का कहना है कि सावन के अंतिम सोमवार को परिवार के पुरुषों ने घर में मीट बनाया था, किशोरी ने विरोध किया था। वहीं दादा ने किशोरी के चाल-चलन को खराब बता हत्या की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को बेरहमी से पीटा

police remove girl’s half burnt body from pyre in firozabad
किशोरी का घर - फोटो : अमर उजाला
गांव रूधऊ में अजब सिंह यादव अपने परिवार के साथ रहता है। अजब सिंह की सबसे छोटी बेटी विशाखा यादव हाईस्कूल की छात्रा है। सोमवार रात को उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग मंगलवार सुबह पांच बजे किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करने गांव के बाहर ले जाने लगे, तभी किशोरी की मां सुमित्रा थाने पहुंच गई। 

उसने पुलिस को बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को परिवार की महिलाओं ने व्रत रखा था, लेकिन परिवार के पुरुषों ने मीट पकाया। इसका उसकी बेटी विशाखा ने विरोध किया था। सुमित्रा ने रात को उसके पति अजब सिंह, देवर शिवराज और बर्फ सिंह, ससुर गीतम सिंह ने विशाखा को बेरहमी से पीटा। 

किशोरी के नाक और कान से खून निकलने लगा था। रात में विशाखा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह फांसी के फंदे पर शव लटका देख परिवार के पुरुष उसका अंतिम संस्कार करने ले गए। मंगलवार सुबह करीब साढे़ छह बजे थाने से पुलिस फोर्स सुमित्रा को लेकर उस स्थान पर पहुंचा जहां किशोरी का शव चिता पर रखकर जलाया जा रहा था। 

पुलिस ने अधजला शव निकाला

पुलिस के पहुंचते ही अंतिम संस्कार कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने चिता से किशोरी का अध जला शव उठा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मां ने अपने पति, दो देवरों के साथ-साथ अपने ससुर गीतम सिंह, परिवार के ही राजेश और राकेश के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 

उधर, किशोरी के बाबा गीतम सिंह ने बताया कि किशोरी का चाल चलन ठीक नहीं था। इसलिए उसके पिता ने उसे पीटा था। बाबा गीतम सिंह के बयान से गांव के लोग किशोरी की मौत के पीछे आनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह और सीओ सिरसागंज अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

छह लोगों के खिलाफ मुकदमा

किशोरी की मौत मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने तथा शव जला कर साक्ष्य मिटाने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि तहरीर में मृतका के पिता अजब सिंह, बाबा गीतम सिंह, चाचा शिवराज और बर्फ सिंह तथा परिवार के ही राकेश और राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी विशाखा ने घर में मीट बनाने का विरोध किया था। इस पर किशोरी की पिटाई उसके पिता, चाचा और बाबा ने कर दी थी। इससे नाराज होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी की मां की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। किशोरी के बाबा, पिता और एक चाचा को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed