फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police registered FIR in case of theft from e-rickshaw warehouse

Agra News: ई-रिक्शा गोदाम से चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Mon, 04 Dec 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police registered FIR in case of theft from e-rickshaw warehouse
कासगंज। ई-रिक्शा एजेंसी के गोदाम में दो दिन पूर्व हुई चोरी की घटना के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज की। गोदाम से करीब 3 लाख रुपये मूल्य की बैटरी व अन्य सामान चोर चुरा कर ले गए। चोरों ने शटर तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। चोरी की यह वारदात बिलराम गेट इस्माइलपुर रोड पर हुई। यहां ई-रिक्शा एजेंसी का गोदाम है। शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चाेरी करने के लिए चोरों ने गोदाम के शटर को नीचे से तोड़कर उठा दिया। इसके बाद अंदर रखे करीब 25 बैटरी, ई-रिक्शा के टायर सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। सदर कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। गोदाम स्वामी राशिद की तहरीर पर चोरी का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार राघव ने बताया कि पुलिस चोरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed