{"_id":"69b0ef5bcd253c61d8084327","slug":"police-recruitment-exam-on-march-14-15-at-28-centres-in-agra-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP SI Recruitment: 28 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम; बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP SI Recruitment: 28 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम; बैठक हुई
Wed, 11 Mar 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:58 AM IST
सार
आगरा में उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को 28 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (एसआई) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए परीक्षा 14 और 15 मार्च को 28 केंद्रों पर होगी। मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर सूरसदन में बैठक की। एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम रहेंगे। 28 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहेंगे।
दो पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बताया गया कि नगर के 28 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 से सायं 5 तक होगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अधिकारियों की टीम तैनात की है। बैठक में मौजूद 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और रिजर्व में रखे गए 35 अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों को आयोग के सख्त निर्देशों से अवगत कराया गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
13 मार्च को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल
परीक्षा के सुगम संचालन और व्यवस्थाओं को परखने के लिए प्रशासन व पुलिस विभाग 13 मार्च को विशेष रिहर्सल करेगा। इसमें केंद्र व्यवस्थापकों से लेकर सुरक्षाकर्मियों तक की भूमिका तय की जाएगी। इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, नोडल पुलिस अधिकारी हिमांशु गौरव और कोषाधिकारी सहित जनपद के तमाम आला अधिकारी रहे।