फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police recruitment exam in Firozabad solver arrest up police bharti

पुलिस भर्ती परीक्षा में फिर सेंध: बायोमीट्रिक मिसमेच से हुआ शक... फिर हुआ भंडाफोड़; लाखों में हुआ पेपर का सौदा

Sat, 24 Aug 2024 10:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 10:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा में फिर से सेंध लगा दी है। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर पकड़ा गया। पहली पाली में बायोमीट्रिक मिसमेच होने पर संदेह हुआ।

विज्ञापन
police recruitment exam in Firozabad solver arrest up police bharti
UP Constable Exam (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ाई के बाद भी सॉल्वर गैंग के सदस्य अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। फिरोजाबाद की उत्तर थाना पुलिस और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पहली पाली की परीक्षा में बायोमीट्रिक मिसमैच होने पर एक अभ्यर्थी की जांच की तो उसका आधार कार्ड भी फर्जी पाया गया। पूरी जानकारी करने के बाद पता चला कि युवक कानपुर के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था। लेकिन प्रवेश द्वार पर ही वह संदेह में आ गया।

विज्ञापन


फरवरी में आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में कई सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़े गए थे। जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। पांच महीने बाद परीक्षा पुन: आयोजित की गई। जिसमें कड़ाई और सुरक्षा का खास ध्यान दिया गया था। 24 अगस्त को परीक्षा होने के दूसरे दिन के पहली पाली में सॉल्वर गैंग के सदस्य द्वारा सेंध लगाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र के परीक्षा केंद्र इस्लामिया इंटर कालेज में सुबह की पाली में सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज चेक करने के साथ बायोमीट्रिक की जा रही थी। तभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बायोमीट्रिक मिसमेच होने पर एक युवक पर संदेह जताया। जानकारी पर थाना प्रभारी राजेश पांडेय भी मौके पर आ गए। युवक के सभी दस्तावेज चेक कराए गए तो युवक की पोल खुल गई। युवक का आधार कार्ड भी फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बिहार आरा थाना सहार के पकरिया नवादा निवासी वेदप्रकाश उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह कानपुर के डीएवी हॉस्टल सिविल लाइन निवासी ज्ञानेंद्र के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था। उसने परीक्षा पास कराने के लिए दो लाख रुपये में सौदा किया था। जिसमें से 25 हजार रुपये एडवांस भी ले चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके पास से एक प्रवेश पत्र और फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। केंद्र व्यवस्थापक आबाद हुसैन की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


उत्तर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र से एक युवक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया है। यह दोनों आपस में पहचान के हैं। अन्य पहलुओं पर उससे पूछताछ की जा रही है।
-सर्वेश कुमार मिश्रा, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed