{"_id":"5fdc71048ebc3e3db60823ea","slug":"police-recruitment-exam-in-agra-will-done-at-30-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: सीसीटीवी कैमरे और मेटल डिटेक्टर से सॉल्वर गैंग पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: सीसीटीवी कैमरे और मेटल डिटेक्टर से सॉल्वर गैंग पर रखी जाएगी नजर
Sat, 19 Dec 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:17 AM IST
सार
- पुलिस लाइन में अधिकारियों ने की बैठक
- केंद्र पर कॉलेज स्टाफ के साथ पुलिस मौजूद रहेगी
- सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा 30 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा शनिवार और रविवार को दो-दो पालियों में होगी। केंद्रों पर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए हैं। केंद्र पर कॉलेज स्टाफ के साथ पुलिस मौजूद रहेगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
हर अभ्यर्थी को मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी और एचएफएमडी) से चेक किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि किसी के पास नकल से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तो नहीं है। अगर, कोई नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में एडीजी अजय आनंद, आईजी ए. सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार ने केंद्र प्रभारी निरीक्षकों के साथ बैठक की। उन्हें दिशा निर्देश दिए। आईजी ए. सतीश गणेश ने बताया कि परीक्षा 3 जोन और 8 सेक्टर में बांटकर की जा रही है।

Trending Videos
केंद्रों पर पुलिस लगाने के साथ ही प्रश्न पत्र पहुंचाने और ओएमआर शीट को पुलिस लाइन में रखने के लिए भी पुलिस रहेगी। सॉल्वर गैंग की धरपकड़ के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है, जो नजर बनाए हुए हैं। वही जिले में जाम की स्थिति ना रहे उसको दूर करने के लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। बता दें कि फायर मैन के 2065, जेल वार्डर के 3638 और घुड़सवार पुलिस के 102 पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी। प्रदेश में दस जिलों के 335 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आगरा में 30 केंद्र हैं।
देना होगा प्रमाण पत्र
नकल रोकने के भी इंतजाम किए गए हैं। केंद्र के कर्मचारियों से लिखकर लिया जाएगा कि परीक्षा में उनका कोई रिश्तेदार तो सम्मिलित नहीं है।
पुलिस लाइन में हेल्प डेस्क
भर्ती परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पुलिस लाइन में 17 दिसंबर को हेल्प डेस्क स्थापित की गई। हेल्प डेस्क पर अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने का रास्ता बताया जाएगा। वह कहां से वाहनों को ले, इसके बारे में भी बताया जाएगा।