फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Recruitment: 38 special buses will run on different routes

पुलिस भर्ती : विभिन्न मार्गों पर चलेंगी 38 विशेष बसें

Wed, 21 Aug 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 38 special buses will run on different routes
कासगंज। पुलिस भर्ती परीक्षाओं में प्रतिदिन 4621 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कतें नहीं हों और परीक्षा समय तक पहुंच सकें, इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां की हैं। आगरा, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, बुलदंशहर, गौतमबुद्ध नगर मार्गों के लिए 38 बसें चिन्हित की हैं। इन बसों के लिए समय सारिणी भी घोषित की है। जनपद में 98 बसों का बेड़ा है। 38 बसों को पुलिस भर्ती के परीक्षार्थी के लिए अलग-अलग मार्गों पर लगाया है। इन बसों का संचालन शाम से ही शुरु हो गया। निर्धारित की समय सारिणी के अनुसार यह बसें परीक्षाओं की तिथियां 23, 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त तक संचालित की जाएंगी। इसके लिए चालक व परिचालकों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई हैं। जिन बसों की रवानगी सुबह चार बजे होनी है, उसके चालक परिचालक रात को डिपो पर रहेंगे। इससे बसें समय से रवाना हो सकेंगी। बुलदंशहर और गौतमबुद्ध नगर के लिए अभ्यर्थी दिल्ली जाने वाली बसों में रवाना होंगे।कासगंज से आगरा जाने वाले परीक्षार्थी के लिए 11 बसें निर्धारित की गई हैं। सुबह 4 बजे पहली बस डिपो आगरा के लिए रवाना होगी। इसके बाद 4:30 बजे, 5 बजे जाएंगी। शाम को 17 बजे, 17:50 बजे, 18:40 बजे, 20 बजे, 20:50 बजे, 21:40 बजे, 22:30 बजे व 23 बजे बसें बस स्टेशन से आगरा के लिए रवाना होंगी। वापसी में परीक्षार्थी इन्हीं बसों से आ सकेंगे।कासगंज से अलीगढ़ जाने वाले परीक्षार्थी के लिए 14 बसें का संचालन परीक्षाओं की तिथियों में किया जाएगा। सुबह पहली बस 4 बजे रवाना होगी। इसके बाद 4:10 बजे, 4:20 बजे, 4:30 बजे, 4:40 बजे, 4:50 बजे, 5:00 बजे, 5:10 बजे, 5:20 बजे, 5:30 बजे, 5:40 बजे, 5:50 बजे, 6:00 बजे, 6:05 बजे बस स्टेशन से रवाना होंगी। बदायूं मार्ग पर सुबह 4:00 बजे, 4:30 बजे, 5:00 बजे, 5:30 बजे, 6:00 बजे बसें बस स्टेशन से रवाना होगी। मैनपुरी मार्ग पर 4:00 बजे, 4:30 बजे, 22:00 बजे, 20:30 बजे रवाना होगी । मथुरा मार्ग पर 4:00 बजे, 4:30 बजे, 18:00 बजे, 18:30 बजे रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed