फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovery from liquor shop in Mainpuri video of constable taking money goes viral

UP: मैनपुरी में शराब के ठेके से पुलिस की वसूली, पैसे लेते सिपाही का वीडियो वायरल; सेल्समैन ने लगाया ये आरोप

Mon, 27 May 2024 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 11:34 AM IST
सार

मैनपुरी में पुलिसकर्मी का शराब के ठेके से वसूली करने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। ठेके के सेल्समैन ने ये वीडियो वायरल किया। इस वीडियो में उसने ये भी बताया कि किस तरह सिपाही दुकान पर आया और पैसे लेकर गया। 
 

विज्ञापन
Police recovery from liquor shop in Mainpuri video of constable taking money goes viral
शराब के ठेके से वसूली करता सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र की कोसमा चौकी पर तैनात एक मुख्य आरक्षी के आंतक से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। शराब के ठेका पर पहुंच कर सेल्समैन से हजार से पांच सौ रुपये तक की वसूली करता है। एक देसी ठेका से रुपये लेने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एएसपी ग्रामीण ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


खाकी वर्दी आम जनता को सुरक्षा का अहसास कराती है, लेकिन घिरोर में कोसमा चौकी क्षेत्र में इस वर्दी को पहने एक आरक्षी को देख कर दुकानदार दहशत में आ जाते हैं। कोसमा चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी दुकानदारों से वसूली करता है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आरक्षी एक देसी शराब के ठेका में प्रवेश करता है और वहां मौजूद सेल्समैन से 500 रुपये की मांग करता है। सेल्समैन इस बारे में मालिक से बात करता है और फिर मुख्य आरक्षी को 500 रुपये दे देता है। सिपाही भी बेफिक्र होकर रुपये जेब में रख लेता है लेकिन वह भूल जाता है कि वहां लगे सीसीटीवी में उसकी हरकत रिकॉर्ड हो चुकी है। रुपये देने वाले सेल्समैन गुरवेंद्र ने बताया आरक्षी उनसे 500 रुपये ले गया। इससे पहले भी वह रुपये ले जा चुका है। कई अन्य दुकानदारों से भी वसूली करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


खुली वर्दी पहन कर घूमता है
जब कोई रुपये नहीं देता तो कोसमा चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी अचानक से उग्र हो जाता है। वर्दी के बटन खोल कर सड़क पर डंडा लहराते हुए किसी को भी लठी मार देता है। सिपाही का उग्र रूप देख कर लोग भागते नजर आते हैं। खुली बटनों वाले मुख्य आरक्षी का जहां स्थानीय लोगों में खौफ बना हुआ है, वहीं दुकानदार भी घबराए हुए हैं। देखना है कि वायरल वीडियो के बाद कोई कार्रवाई होती है या नहीं।


पुलिसकर्मी के खिलाफ होगी जांच 
वहीं इस मामले में एएसपी ग्रामीण अनिल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है, प्रभारी निरीक्षक से जानकारी ली गई है। जांच की जा रही है। जांच में जो भी सत्यता सामने आएगी। उसके आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed