{"_id":"622b436901597a281a713103","slug":"police-recovered-liquor-worth-more-than-rs-15-lakh-before-holi-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: हरियाणा से लाई गई 15 लाख की शराब बरामद, होली पर थी खपाने की तैयारी, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: हरियाणा से लाई गई 15 लाख की शराब बरामद, होली पर थी खपाने की तैयारी, तस्कर गिरफ्तार
Fri, 11 Mar 2022 06:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:11 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पुलिस ने चेकिंग में एक ट्रक से 2400 लीटर शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा से बिहार ले लाई जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में रामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक से शराब तस्करी कर ले जा रहा था। ट्रक से 2400 लीटर शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। फरार आरोपियों की पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शहर के बाहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे से एक ट्रक गुजरने वाला है। जिसमें हरियाणा की शराब लदी है। यह शराब होली पर जिले में खपाने की तैयारी है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ चनौरा स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंच गए।
विज्ञापन
दो आरोपी हुए फरार
पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक ट्रक को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस फोर्स को देख ट्रक में सवार दो आरोपी मौके से भाग गए। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम गंभीर सिंह निवासी छहगवा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos
फरार आरोपियों के नाम कौशल कुमार निवासी अंशल टाउन आगरा और सतवीर निवासी फरीदाबाद हरियाणा बताया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।