{"_id":"6387472657af88363835cf3e","slug":"police-recovered-cash-from-bolero-car-during-checking-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: आवास विकास कॉलोनी में खड़ी बोलेरो गाड़ी से बरामद हुई नकदी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: आवास विकास कॉलोनी में खड़ी बोलेरो गाड़ी से बरामद हुई नकदी, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 30 Nov 2022 05:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:37 PM IST
सार
सीओ सिटी को सूचना मिली थी कि आवास विकास कॉलोनी में एक संदिग्ध कार खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली तो उसमें 1.05 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव के चलते पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने बुधवार को आवास विकास कॉलोनी में कुसमरा निवासी एक व्यक्ति की कार से 1.05 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है। सीओ ने बताया कि वैध साक्ष्य मिलने पर नकदी को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस की टीमें वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी अभियान चला रही है। एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी को लेकर सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार की दोपहर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को सूचना मिली था कि आवास विकास कॉलोनी में एक संदिग्ध बोलेरो कार खड़ी है। इस पर सीओ सिटी चौकी इंचार्ज रेलवे गेट विपिन तोमर व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बोलेरो में तलाशी के दौरान 1.05 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ करने पर बोलेरो सवार ने अपना नाम राहुल कुमार निवासी यादव नगर कुसमरा बताया। उसने बताया कि उक्त कैश एक वैवाहिक आयोजन से संबंधित है। मौके पर कैश संबंधी कोई वैध साक्ष्य न मिलने पर जब्त कर लिया गया। सीओ सिटी का कहना है कि वैध साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर जब्त किया गया कैश रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन