{"_id":"61a90641d990f45c2b72aa2b","slug":"police-recovered-basmati-rice-laden-truck-mainpuri-news-agr5165957131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती चावल लदा ट्रक पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासमती चावल लदा ट्रक पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासमती चावल लदा ट्रक पुलिस ने किया बरामद
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र स्थित एक मिल से 28 टन बासमती चावल से लदा एक ट्रक गायब हो गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ट्रक को बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मिल मालिक ने चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी अमित अग्रवाल मुकुल ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। 20 नवंबर को उन्होंने एक ट्रक में 28 टन बासमती चावल दिल्ली के लिए लोड कराया था। उक्त ट्रक 23 नवंबर तक जब दिल्ली नहीं पहुंचा तो अमित ने चालक से संपर्क किया। इस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं ट्रक मालिक विनेश जैन बांके बिहारी गुड्स कैरियर फरीदाबाद द्वारा भी सही जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद मिल मालिक की ओर से अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ अमर बहादुर ने बताया कि सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार व उनकी टीम ने दन्नाहार क्षेत्र में पुल के पास से ट्रक को चावल समेत बरामद कर लिया। बरामद 560 बोरियों की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। पुलिस ने चालक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं मालिक को तलाश किया जा रहा है।