फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered 300 kg ganja from the truck, two smugglers arrested in firozabad

फिरोजाबाद: पुलिस ने ट्रक से बरामद किया 30 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

ओडिशा से गांजा की तस्करी थम नहीं रही है। फिरोजाबाद पुलिस ने एक बार फिर बड़ी खेप पकड़ी है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Police recovered 300 kg ganja from the truck, two smugglers arrested in firozabad
फिरोजाबाद पुलिस ने पकड़ा गांजा से भरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में रविवार रात मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस ने चनौरापुल के समीप से 300 किलो गांजा बरामद किया। गांजा ट्रक में लादकर एटा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी भाग जाने में सफल रहा। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि रविवार रात थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर चनौरा पुल के समीप गांजा लेकर जा रहे ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक के ऊपर बांधे जाने वाले त्रिपाल के बीच में 10 बोरियों में करीब 300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन


एटा और मैनपुरी के रहने वाले हैं आरोपी
इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके नाम बच्चू निवासी ग्राम जरामई थाना दन्नाहार मैनपुरी, सुदामा निवासी कनौली थाना रिजोर एटा बताए गए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ट्रक विनय प्रताप निवासी जरामई थाना दन्नाहार का है। उसने अपने साथी अंकित के नाम ट्रक का रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग ओडिशा से ट्रक में छिपाकर गांजा लेकर आए थे। गांजे को लेकर विनय प्रताप के साथ एटा जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान विनय फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed