फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police prepare security plan for Holi in Agra

Holi 2026: होली पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा, छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा शहर; हुड़दंग मचाया तो हवालात पक्की

Sat, 28 Feb 2026 08:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 28 Feb 2026 08:36 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में होली पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसको लेकर पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद्द कर दी गईं हैं। सुरक्षा का प्लान भी तैयार कर संवेदनशील स्थानों को भी चिह्नित कर लिया गया है।

विज्ञापन
Police prepare security plan for Holi in Agra
Police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में होली पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। जोन पर एसीपी और सेक्टर की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी तैनात की जाएगी। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी और सीधे हवालात का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि होली पर पुलिसकर्मी दोपहिया वाहनों से क्षेत्र में गश्त करेंगे। यूपी 112 पर पिछले वर्षों में आई शिकायतों के आधार पर विवाद की आशंका वाले स्थान चिह्नित किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से वार्ता की गई है। 
विज्ञापन


किसी भी विवादित स्थान पर होलिका दहन की अनुमति नहीं दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 2 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करता मिला, तो सीधे हवालात में भेजा जाएगा। सादा कपड़ों में एलआईयू की टीम क्षेत्र में घूमकर नजर रखेगी। होली पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed