फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police marked anti-social elements over caa protests in agra

लोगों को भड़काने की कोशिश करने वाले नौ खुराफाती चिह्नित, गैंगेस्टर और रासुका की होगी कार्रवाई

Sat, 21 Dec 2019 12:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
police marked anti-social elements over caa protests in agra
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आगरा में लोगों को भड़काने की कोशिश करने वाले नौ खुराफातियों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इनके खिलाफ गैंगेस्टर से लेकर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 500 अपराधियों को नोटिस भेजा गया है। इनसे आशंका थी कि यह किसी तरह का बवाल करा सकते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को भी मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई है। शहर के संभ्रात लोगों से बातचीत की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अमन चैन में पूरा सहयोग करेंगे। अगर, कोई उन्हें भड़काएगा तो उसकी शिकायत पुलिस से की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने नौ खुराफाती चिह्नित किए हैं। इन लोगों ने लोगों फोन और अन्य माध्यम से भड़काने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के बारे में बयान लिए जा रहे हैं। इनके खिलाफ गैंगेस्टर से लेकर रासुका तक की कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 500 अपराधियों को धारा 149 सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजा गया है। पुलिस इन पर नजर भी रख रही है।

मोहल्ला कमेटी की बैठक 

पुलिस ने शनिवार को मोहल्ला कमेटी की बैठक की। इसमें लोगों से अपील की गई कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्हें अफवाह पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा गया। इसके साथ ही कानून व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed