{"_id":"5dfdc1b68ebc3e87f62f6364","slug":"police-marked-anti-social-elements-over-caa-protests-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोगों को भड़काने की कोशिश करने वाले नौ खुराफाती चिह्नित, गैंगेस्टर और रासुका की होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को भड़काने की कोशिश करने वाले नौ खुराफाती चिह्नित, गैंगेस्टर और रासुका की होगी कार्रवाई
Sat, 21 Dec 2019 12:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आगरा में लोगों को भड़काने की कोशिश करने वाले नौ खुराफातियों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इनके खिलाफ गैंगेस्टर से लेकर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 500 अपराधियों को नोटिस भेजा गया है। इनसे आशंका थी कि यह किसी तरह का बवाल करा सकते हैं।
शुक्रवार रात को भी मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई है। शहर के संभ्रात लोगों से बातचीत की गई है।
उन्होंने कहा कि वह अमन चैन में पूरा सहयोग करेंगे। अगर, कोई उन्हें भड़काएगा तो उसकी शिकायत पुलिस से की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने नौ खुराफाती चिह्नित किए हैं। इन लोगों ने लोगों फोन और अन्य माध्यम से भड़काने का प्रयास किया था।

इन लोगों के बारे में बयान लिए जा रहे हैं। इनके खिलाफ गैंगेस्टर से लेकर रासुका तक की कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 500 अपराधियों को धारा 149 सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजा गया है। पुलिस इन पर नजर भी रख रही है।
मोहल्ला कमेटी की बैठक
पुलिस ने शनिवार को मोहल्ला कमेटी की बैठक की। इसमें लोगों से अपील की गई कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्हें अफवाह पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा गया। इसके साथ ही कानून व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की गई।