फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police

झगड़े की सूचना पर गई पुलिस टीम पर झोंका फायर, पथराव

Sun, 07 Jun 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
police
किशनी। गांव ऊंचा इस्लामाबाद में अनुसूचित जाति के दो गुटों के बीच हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग की गई। अचानक हुए हमले से जब तक पुलिस संभलती तब तक लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स गांव में पहुंच गया। 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 23 नामजद सहित 83 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को गांव ऊंचा इस्लामाबाद में रविवार को अनुसूचित जाति के दो गुटों के बीच मारपीट व पथराव की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम रवाना हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गांव निवासी भोपाल के घर के बाहर कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वह लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस कर्मियों पर ही पत्थर फेंकने लगे। गांव निवासी विश्राम सिंह ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल ने गांव में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। 23 नामजद सहित 83 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। गिरफ्तार किए गए मंगल सिंह कोरी पुत्र ग्रीश चंद्र, दीपू पुत्र जागेश्वर, बबलू पुत्र कमलेश, अनिल उर्फ कल्लू पुत्र सोनेलाल, शिवम पुत्र जगमोहन, अमित पुत्र लंकुश, विपिन कठेरिया, अनिल पुत्र मुन्नू लाल, गुड्डू पुत्र राधेश्याम, मिजाजीलाल पुत्र रामगुलाम, पवन पुत्र राकेश, आरती पत्नी रंजीत, रामादेवी पत्नी मुन्नूलाल को जेल भेजा।

इनके विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस ने मंगल सिंह कोरी पुत्र ग्रीश चंद्र, दीपू पुत्र जागेश्वर, बबलू पुत्र कमलेश, अनिल उर्फ कल्लू पुत्र सोनेलाल, शिवम पुत्र जगमोहन, अमित पुत्र लंकुश, विपिन कठेरिया, अनिल पुत्र मुन्नू लाल, गुड्डू पुत्र राधेश्याम, मिजाजीलाल पुत्र रामगुलाम, पवन पुत्र राकेश, आरती पत्नी रंजीत, रामादेवी पत्नी मुन्नूलाल, लंकुश कोरी पुत्र जीवालाल, विश्राम सिंह पुत्र सोनेलाल, ग्रीश चंद्र पुत्र जीवालाल, कलुआ पुत्र सोनेलाल, रामलाल पुत्र गिरधारी, मुन्नू पुत्र राधेश्याम, प्रदीप उर्फ लल्ला पुत्र कुमाचंद्र, नीलू पुत्र वेदप्रकाश, राकेश पुत्र राधेश्याम और विकास पुत्र राकेश व 60 अज्ञात के विरुद्ध धारा 144 का उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस टीम पर हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed