{"_id":"63dc7cd36f469c5614787168","slug":"police-looking-for-two-accomplices-of-shooters-of-lawrence-bishnoi-gang-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur G-Club Firing: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के दो साथियों को ढूंढ रही पुलिस, पूछताछ में सामने आए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur G-Club Firing: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के दो साथियों को ढूंढ रही पुलिस, पूछताछ में सामने आए नाम
Fri, 03 Feb 2023 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:47 AM IST
सार
छताछ में बाह और फतेहाबाद के दो लोगों के नाम बताए हैं। उनकी पुलिस तलाश कर रही है। डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि फरार लोगों के मोबाइल ऑफ हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
विस्तार
लारेंस बिश्नोई (एलबी) गैंग के शूटर प्रदीप उर्फ बाबा शुक्ला और भूपेंद्र गुर्जर को पुलिस ने जेल भेजा है। अब पुलिस को उनके साथियों की तलाश है। पूछताछ में दो नाम बताए गए थे। दोनों बाह और फतेहाबाद के रहने वाले हैं।
जयपुर में होटल कारोबारी पर हमला करने के मामले में बाह की डिफेंस कॉलोनी निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा और भूपेंद्र गुर्जर सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्रदीप को जयपुर पुलिस अपने साथ ले गई, जबकि भूपेंद्र को थाना जैतपुर पुलिस ने जेल भेजा था। इससे पहले प्रदीप शुक्ला से पूछताछ की गई थी।
उसने बताया था कि वह 12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग कर रहा था। इसके लिए राजपुर चुंगी में किराये पर कमरा लिया। इसी बीच उसका संपर्क लारेंस बिश्नोई गैंग से हो गया। वो हथियार लेने गया था। उसे जयपुर में होटल कारोबारी पर हमला करने के बाद रंगदारी से मिलने वाली रकम से 25 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। मगर, पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
उसने पूछताछ में बाह और फतेहाबाद के दो लोगों के नाम बताए हैं। उनकी पुलिस तलाश कर रही है। डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि फरार लोगों के मोबाइल ऑफ हैं।