फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police lodged statement of victim girl in court agra news

अनाथालय में दुष्कर्म का मामला: पुलिस ने कोर्ट में दर्ज कराए पीड़ित युवती के बयान

Sat, 12 Oct 2019 01:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Police lodged statement of victim girl in court agra news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
आगरा के अनाथालय में दुष्कर्म का शिकार हुई युवती के पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए। सूत्रों ने बताया कि युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बयान की कोर्ट से कापी मिलने पर अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यमुनापार के अनाथालय में रहने वाली युवती तीन अक्तूबर को छत से यमुना किनारा पर कूद गई थी। उसके सिर में चोट लगी थी। उसने अपने साथ दुष्कर्म की बात कही थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पुलिस पीड़ित युवती को आशा ज्योति केंद्र से कोर्ट लेकर गई। इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पीड़िता अपने साथ दुष्कर्म की बात कही है। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। अब कोर्ट में क्या बयान दर्ज कराए हैं, इसका अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

उधर, युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद अनाथालय का अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। जेजे एक्ट में पंजीकरण न होने की वजह से प्रशासनिक अधिकारियों ने अनाथालय को सील कर दिया था। इसमें रहने वाले बच्चों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया था। इसका अनाथालय में पूर्व में रह चुके युवक और महिलाएं विरोध कर रही हैं। 

महिलाओं ने शुक्रवार को अनशन कर विरोध जताया। इसे फिर से खोलने की मांग की। अनशन में मांग की गई कि दोषी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई हो। इसकी सजा बच्चों को नहीं दी जाए। बच्चों को दोबारा से अनाथालय में शिफ्ट किया जाए। हालांकि पुलिस ने अनशन की जानकारी मिलने से इंकार किया है।

वीडियो वायरल, अनाथालय की युवती का बताया जा रहा  

शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवती बीमार नजर आ रही है। बताया गया कि यह अनाथालय की युवती है। वह युवती के छत से कूदने की घटना से एक दिन पहले बीमार हो गई थी। कुछ महिलाएं उसे प्राथमिक उपचार दे रही हैं। 

इस वीडियो को प्रशासन की कार्रवाई से जोड़कर बताया जा रहा है। चर्चा है कि युवती ने तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाया था। उसे बचा लिया गया था। अब युवती दूसरी जगह आश्रय में रह रही है। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक ने वीडियो के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed