{"_id":"5e9dcb448ebc3ed56929f031","slug":"police-kasganj-news-agr4386627193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बरामद किया 8 लाख रुपये का मादक द्रव्य डौंडा, तस्कर गिरफ्तार.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बरामद किया 8 लाख रुपये का मादक द्रव्य डौंडा, तस्कर गिरफ्तार.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों(कासगंज)। कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले तस्कर को 8 लाख रुपये के मादक द्रव्य डोडा व अफीम बौड़ के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व आभूषण भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में दो पुलिसकर्मियों के भी तार इससे जुड़े होने की बात सामने आने पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
मादक द्रव्य तस्कर सुनील गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता मूल निवासी मोहल्ला मोहरान, निधौलीकला एटा सोरों के मोहल्ला बदरिया में डोडा की तस्करी का काम करता था। सोमवार को पुलिस ने उसके घर छापा मारा। जहां से पुलिस को करीब डेढ़ क्विंटल डोडा और 10 किलो अफीम बौड़ बरामद किया। इसी के साथ ही 62350 रुपये व कुछ आभूषण भी मिले।
थाने में तस्कर से पूछताछ की गई। उसका वीडियो भी बनाया गया। इस दौरान उसने बताया कि चौकी के हेडकांस्टेबल देव शर्मा को वह 5 हजार रुपये प्रतिमाह देता है। इससे पहले वह कांस्टेबल रामवीर को भी इसी तरह से रुपये देता था। पिछले चार साल से वह अपने मामा के साथ मिलकर यह काम कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने हेडकांस्टेबल व कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पूरे मामले की जांच सीओ सदर आरके तिवारी को सौंप दी है। कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि मामा फरार हो गया है।
पैसा न होने पर जेवर लेकर देता था मादक द्रव्य
मादक द्रव्य के तस्कर से बरामद हुई पायल आदि जैसे छोटे आभूषण उन लोगों के हैं जो नशे के आदी हैं। पैसा न होने पर वह यह आभूषण तस्कर को देकर नशा करने को डौंडा लेते थे। पुलिस ने एक सोने की चैन, चार अंगूठी, चांदी का गुच्छा, पायल व अन्य चीजें बरामद की हैं।