फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police is waiting for the post mortem report of constable dead body found hanging on a tree in Tehri Uttarakha

Mainpuri: सिपाही की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस कर रही इंतजार, उत्तराखंड के टिहरी में पेड़ पर लटका मिला था शव

Tue, 29 Nov 2022 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 12:17 PM IST
सार

थाना घिरोर में तैनात सिपाही 22 नवंबर से लापता था। उसका शव उत्तराखंड के टिहरी में पेड़ पर लटका मिला था। मैनपुरी पुलिस  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
Police is waiting for the post mortem report of constable dead body found hanging on a tree in Tehri Uttarakha
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के थाना घिरोर में तैनात सिपाही की उत्तराखंड में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद घिरोर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं उक्त घटना का पता लगने के बाद सोमवार को थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कोई कुछ भी बोलने और बताने का तैयार नहीं है।

विज्ञापन

22 नवंबर से था लापता

घिरोर थाने में तैनात एक सिपाही अचानक लापता हो गया, कुछ दिन बाद उसका शव उत्तराखंड के टिहरी में मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव लहोड़ा निवासी आरक्षी रवि तोमर उपचुनाव के दौरान स्टेटिक टीम में ड्यूटी कर रहा था, 22 नवंबर को वह अचानक गायब हो गया और फिर उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली। बुधवार को उत्तराखंड के टिहरी में रवि तोमर का शव मिलने की जानकारी पर टीम रवाना हो गई। पहचान होने के साथ ही तमाम सवाल भी खड़े हो गए। आखिर घिरोर थाना का सिपाही ड्यूटी को छोड़ उत्तराखंड क्या करने गया था, उसकी हत्या हुई है या उसने खुदकुशी की है। 

विज्ञापन

मौत से हर कोई हैरान 

सिपाही इस तरह से मौत के बाद सोमवार को थाना में दिन भर अफरातफरी का माहौल देखा गया, सभी आपस में चर्चा करते दिखे, लेकिन हर कोई सिपाही के संबंध में बोलने से बचता नजर आया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का पता लग सकेगा कि मौत का कारण क्या था। उधर थाना से गई टीम भी सोमवार को समाचार लिखे जाने तक वापस नहीं लौटी थी। सोमवार को रवि के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को पैतृक गांव ले गए, वहां अंतिम संस्कार किया गया। उत्तराखंड पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को देख अखिलेश यादव ने रुकवाई कार, पहुंचाया अस्पताल

महिला सिपाही को लेकर चर्चाएं

आरक्षी रवि तोमर की मौत सामान्य है या इसके पीछे कोई और रहस्य है, ये तो उत्तराखंड पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ सकेगा। लेकिन एक महिला सिपाही से प्रेम संबंध को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं यह भी पता चला है कि जिस दिन सिपाही ड्यूटी से गायब हुआ, उसी दिन एक महिला सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, संभवत: उसने किसी दवा का ओवरडोज लिया था। उक्त महिला सिपाही कौन हैं और क्या सिपाही की मौत से इसका कोई लेना देना या संबंध है। यह तो पुलिस की सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल के बाद ही पता लग सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed