{"_id":"5bdebad5bdec2269556aa393","slug":"police-is-looking-for-vinod-dada-of-paras-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस की रडार पर दिल्ली के पारस गैंग का बदमाश विनोद दादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस की रडार पर दिल्ली के पारस गैंग का बदमाश विनोद दादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
आगरा के तीन उद्यमियों के अपहरण से पहले पांच बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के रडार पर अब पारस गैंग का बदमाश विनोद दादा है। आगरा के अलावा नोएडा और दिल्ली की पुलिस भी अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बदमाश पारस की हत्या कर दी गई थी। उसकी मौत के बाद गैंग का संचालन विनोद दादा कर रहा है। उसने अलग गैंग भी बना रखा है। उसके गैंग में यूपी के साथ ही राजस्थान के भी बदमाश शामिल हैं।
विज्ञापन
वह आगरा के तीन उद्यमियों का अपहरण कर दस करोड़ रुपये फिरौती वसूलने की फिराक में था। मगर, इससे पहले ही उसके गैंग के पांच सदस्य पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए। पुलिस अब विनोद की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। वह कई वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
आगरा की विशेष टीम के अलावा दिल्ली की क्राइम ब्रांच और नोएडा पुलिस भी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं उसके साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है।