फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police investigating broke shrine in the apartment complex near the police station were not found

Agra: थाने के पास अपार्टमेंट परिसर में धर्मस्थल तोड़ने वालों का नहीं चला पता, जांच कर रही पुलिस

Tue, 09 Aug 2022 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Aug 2022 10:04 AM IST
सार

सीओ लोहामंडी गिरीश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।  वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि धर्मस्थल तोड़ने के पीछे कई लोग हैं। यह सब साजिश करके किया गया है।

विज्ञापन
police investigating broke shrine in the apartment complex near the police station were not found
थाना लोहामंडी , आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी के खतैना मार्ग पर शनिवार रात को पारस पर्ल्स अपार्टमेंट परिसर में धर्मस्थल तोड़ने वालों को पुलिस दो दिन बाद भी चिह्नित नहीं कर सकी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पारस पर्ल्स अपार्टमेंट के पीछे रहने वाले मोहम्मद सादिक ने आरोप लगाया था कि पारस पर्ल्स अपार्टमेंट परिसर में धर्मस्थल बना था। उनका परिवार धर्मस्थल की देखरेख कर रहा था। शनिवार रात को बिजली गुल करने के बाद धर्मस्थल जेसीबी से तोड़ दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। जेसीबी को जब्त किया गया। मलबा भी बरामद हो गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अपार्टमेंट में भी किसी को नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच के आदेश किए थे। पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ की थी। धर्मस्थल की जानकारी जुटाई गई थी। सीओ लोहामंडी गिरीश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।  वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि धर्मस्थल तोड़ने के पीछे कई लोग हैं। यह सब साजिश करके किया गया है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला 

पारस पर्ल्स अपार्टमेंट के पीछे के रहने वाले मोहम्मद सादिक के अनुसार, पारस पर्ल्स अपार्टमेंट 11 साल पहले बना है, जबकि धर्मस्थल काफी पुराना है। धर्मस्थल के पास ही अपार्टमेंट का गेट है। उनकी मां धर्मस्थल पर बैठती थीं। उनके इंतकाल के बाद भाभी ने बैठना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि रात में अपार्टमेंट की बिजली गुल कर दी गई। जेसीबी चलने लगी। भतीजी घर की छत पर आई थी। उसने जेसीबी को धर्मस्थल तोड़ते देखा। उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी।



इस पर परिवार के लोग और मोहल्ले के लोग आ गए। मगर, अपार्टमेंट परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंच गई। मगर, लोगों से सुबह आकर शिकायत करने के लिए बोल दिया। धर्मस्थल से हर समुदाय के लोगों की आस्था जुड़ी है। धर्मस्थल तोड़ने का कारण भी नहीं बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed