फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police investiagting robbery case

मुनीम लूटकांड : पुलिस को मिले कई अहम सुराग, हिरासत में लिए संदिग्ध

Fri, 19 Jul 2019 11:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
police investiagting robbery case
demo pic
कासगंज में अमरपुर पुल के समीप बुधवार को मैंथा कारोबारी के मुनीम के साथ लूटकांड के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और संदिग्धों के इशारे पर लुटेरों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर देंगे। पुलिस ने पड़ोसी जिलों की पुलिस का सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

मैंथा कारोबारी प्रदीप कुमार के मुनीम से बुधवार को लूटपाट कर पल्सर सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की। एसपी सुशील घुले ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कीं। चारों टीमें खुलासे के लिए ताकत लगाए हैं। कई संदिग्धों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। संदिग्धों के इशारे पर ही पुलिस लुटेरों की तलाश में दबिश दे रही है। पड़ोसी जिला एटा, अलीगढ़, हाथरस और बदायूं पुलिस से भी सहयोग मांगा है। पड़ोसी जिलों की पुलिस भी खुलासे में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने मौके से बरामद बाइक की शिनाख्त भी कर ली है।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के करीब पहुंच चुके हैं। कईं संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अहम सुराग मिले है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सुशील घुले, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed