{"_id":"5d3157798ebc3e6cab1f689b","slug":"police-investiagting-robbery-case-agra-news-agr396769244","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम लूटकांड : पुलिस को मिले कई अहम सुराग, हिरासत में लिए संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम लूटकांड : पुलिस को मिले कई अहम सुराग, हिरासत में लिए संदिग्ध
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में अमरपुर पुल के समीप बुधवार को मैंथा कारोबारी के मुनीम के साथ लूटकांड के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और संदिग्धों के इशारे पर लुटेरों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर देंगे। पुलिस ने पड़ोसी जिलों की पुलिस का सहयोग मांगा है।
मैंथा कारोबारी प्रदीप कुमार के मुनीम से बुधवार को लूटपाट कर पल्सर सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की। एसपी सुशील घुले ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कीं। चारों टीमें खुलासे के लिए ताकत लगाए हैं। कई संदिग्धों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। संदिग्धों के इशारे पर ही पुलिस लुटेरों की तलाश में दबिश दे रही है। पड़ोसी जिला एटा, अलीगढ़, हाथरस और बदायूं पुलिस से भी सहयोग मांगा है। पड़ोसी जिलों की पुलिस भी खुलासे में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने मौके से बरामद बाइक की शिनाख्त भी कर ली है।
घटना के खुलासे के करीब पहुंच चुके हैं। कईं संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अहम सुराग मिले है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सुशील घुले, एसपी