फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police has arrested Block Mission Manager Haribabu in Agra

Agra: अपनी जेब भरने को गरीबों के हक में डाका, ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने लाखों का किया गबन, अब जेल में कटेंगे दिन

Tue, 07 Mar 2023 12:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 12:05 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने गबन के आरोपी ब्लॉक मिशन प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। सहायक विकास अधिकारी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Police has arrested Block Mission Manager Haribabu in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने सोमवार को ब्लॉक मिशन प्रबंधक हरीबाबू को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर लाखों रुपये के गबन का आरोप है। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद विभाग में रकम जमा कर दी गई है। मगर, पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद कर्मचारी पर कार्रवाई की।

विज्ञापन


मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। बरौली अहीर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी प्रभारी सुनील पाराशर ने 31 जुलाई 2022 को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में नई आबादी, धनौली निवासी हरीबाबू, ब्लॉक मिशन प्रबंधक पर गबन का आरोप है। मामला सामने आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त (स्वत: रोजगार) ने कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

जांच में कर्मचारी को दोषी पाया गया

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी को टीएचआर के रुपये उड़ान कलेक्टर के खाते में जमा करने थे। 4.80 लाख रुपये जमा कर दिए, जबकि 2.15 लाख रुपये का कोई हिसाब नहीं दिया। कई बार पत्र भेजने पर भी जवाब नहीं दिया। विभागीय जांच में कर्मचारी को दोषी पाया गया। खाते में रकम नहीं की गई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गबन के पुख्ता प्रमाण मिले

पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी ने गबन की गई रकम को जमा करा दिया। मगर, पुलिस ने मुकदमे की विवेचना जारी रखी, जबकि कर्मचारी चाहते थे कि मुकदमा खत्म कर दिया जाए। पुलिस ने ऐसा नहीं किया। पुलिस को गबन के पुख्ता प्रमाण मिले थे। रकम वापसी के प्रमाण केस में मजबूत साक्ष्य का काम करेंगे। आपराधिक मामले में पुलिस मुकदमा समाप्त नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed