फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police had to race to find the buffalo it was stolen from a luxury car

Agra: भैंस को खोजने के लिए पुलिस को लगानी पड़ी दौड़, लग्जरी कार से हुई थी चोरी; ऐसे हुई बरामद

Fri, 06 Sep 2024 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 08:46 AM IST
सार

आगरा के बरहन में एक भैंस को खोजने के लिए पुलिस को खूब दौड़ लगानी पड़ी। ये भैंस एक सप्ताह पहले चोरी हुई थी। पुलिस ने पीड़ित की सुनवाई नहीं की। इसके बाद भाकियू ने प्रदर्शन किया, तो पुलिस ने भैंस खोज निकाली। 
 

विज्ञापन
Police had to race to find the buffalo it was stolen from a luxury car
भैंस चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन में भाकियू टिकैत के प्रदर्शन करने पर पुलिस सक्रिय हुई और उसने चोरी हुई भैंस खोज निकाली। गांव अहारन से एक सप्ताह पहले भैंस चुराई गई थी। किसानों ने आरोप लगाया कि लग्जरी कार में आए तीन चोरों और चार बकरियों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था लेकिन पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने भाकियू टिकैत युवा विंग के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में बुधवार को 3 घंटे तक थाना बरहन पर धरना-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने चोरों से ही भैंस और बकरियों को बिकवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात आगरा के ताजगंज क्षेत्र से भैंस को खोज निकाला। कागजी कार्रवाई कर भैंस को पीड़ित दिनेश कुमार के सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने दो आरोपियों और लोडर को पुलिस को सौंपा था। एक और आरोपी सोनू उर्फ जाकिर, निवासी नगला मेवात ताजगंज आगरा को गिरफ्तार जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां, भाकियू मंडल अध्यक्ष रनवीर चाहर, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक यादव, गिर्राज नोहरवार, पंकज, धीरज, राजकुमार,भोला आदि मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed