फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police gave oath to those who drink alcohol in public places in agra

Agra News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते  836 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, फिर इस शर्त पर मिली रिहाई

Fri, 09 Sep 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 12:05 AM IST
सार

थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों से शपथ दिलवाई गई। इसमें कहा गया कि वह सार्वजनिक स्थान पर न शराब पीएंगे और न ही पीने देंगे। इसके बाद ही चालान की कार्रवाई करने के बाद छोड़ा गया। 

विज्ञापन
Police gave oath to those who drink alcohol in public places in agra
थाने पर दिलाई गई शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जगह-जगह खुली शराब और बीयर की दुकानों के बाहर जाम छलकाते लोग आमतौर पर नजर आ जाते हैं। बुधवार को पुलिस ने ऐसे ही लोगों की धरपकड़ का अभियान चलाया। शहर से लेकर देहात तक की गई कार्रवाई के बाद 836 को पकड़ लिया गया। थाने लाकर बंद कर दिया। कुछ लोगों को शपथ भी दिलवाई कि सार्वजनिक स्थान पर न खुद शराब पीएंगे और न ही किसी को पीने देंगे। इसके बाद ही उनकी रिहाई हो सकी। 
विज्ञापन


शहर में कहीं कालोनी के बाहर तो कहीं मुख्य मार्ग पर बीयर और शराब की दुकानें खुली हुई हैं। लोग शराब खरीदने के बाहर दुकान के बाहर जाम छलकाने लगते हैं। सेल्समैन भी इन लोगों को नहीं रोकते हैं। इससे दुकानों के आसपास से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसकी शिकायत भी पुलिस को मिलती रहती हैं। मगर, कार्रवाई नहीं होती है। पिछले दिनों लोगों ने एसएसपी के व्हाटस एप नंबर पर शिकायत कीं। खुले में शराब पीने की शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बुधवार रात को आठ से दस बजे के बीच अभियान चलाया गया। शहर से लेकर देहात तक पुलिस ने कार्रवाई की। शहर में 500 तो देहात में 336 लोगों को पकड़ लिया गया। इनको थानों पर लाया गया। इसके बाद धारा 34 पुलिस एक्ट और 290 आईपीसी के तहत चालान की कार्रवाई की गई। थाना मंटोला में 33 लोग पकड़े गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों से शपथ दिलवाई गई। इसमें कहा गया कि वह सार्वजनिक स्थान पर न शराब पीएंगे और न ही पीने देंगे। इसके बाद ही चालान की कार्रवाई करने के बाद छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed