{"_id":"683fc156f37842ccf300a67e","slug":"police-first-beat-them-then-took-them-to-a-deserted-place-and-shot-them-policemen-trapped-in-fake-encounter-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने पहले पिटाई की...फिर सूनसान जगह ले जाकर मार दी गोली, फर्जी मुठभेड़ में फंस गए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने पहले पिटाई की...फिर सूनसान जगह ले जाकर मार दी गोली, फर्जी मुठभेड़ में फंस गए पुलिसकर्मी
Wed, 04 Jun 2025 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:35 PM IST
सार
पुलिस फर्जी मुठभेड़ में फंस गई। गोकशी के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के सामने पीड़ित ने हकीकत बयां कर दी, जिसके बाद कोर्ट ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ सांकेतिक
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में गोकशी के आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी पर पुलिस फंस गई है। गिरफ्तार किए गए युवक ने कोर्ट पहुंचते ही कई आरोप लगा दिए। पहले पिटाई के बाद पैर में गोली मारने की बात कही गई। शरीर में लगीं चोटें भी दिखाईं, जिनका मेडिकल में कोई जिक्र नहीं था। कोर्ट ने पुन: मेडिकल कराया। इसमें चोटों की पुष्टि हो गई। इस पर विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश किए हैं। विभागीय जांच के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में हुई थी मुठभेड़
मामला 31 मई का है। थाना रकाबगंज पुलिस की सदर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। इमरान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 29 केस दर्ज हैं। वह जेल में बंद है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें - UP: यमुना में डूबकर छह किशोरियों की गई जान...वकील बनना चाहती थी शिवानी, सोनम पुलिस अफसर; ऐसे खींच ले गई मौत

जिला अस्पताल में कराया गया मेडिकल
जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। थाने के इंस्पेक्टर क्राइम उमेश त्यागी आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंचे। आरोपी ने कोर्ट में अपनी कान और हाथ के पीछे लगी चोट दिखाई। कहा कि पुलिस ने पीटने के बाद पैर में गोली मारी है। मेडिकल में सिर्फ पैर में लगी चोट का ही जिक्र था। शरीर पर लगी चोटों का नहीं।
ये भी पढ़ें - UP: 'पापी' मामा की दरिंदगी...भांजी के साथ घिनौना काम, फिर दोस्त ने भी नोंचा जिस्म; हैवानियत की हदें कर दी पार

फिर से मेडिकल कराने के आदेश
इस पर विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सीएमओ को पुन: मेडिकल के आदेश दिए थे। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डीजीपी को पत्र लिखा है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमे के साथ विभागीय जांच के आदेश किए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने के लिए कोर्ट का आदेश मिला है। इस मामले में रिवीजन दाखिल किया जाएगा। आरोपी के मुठभेड़ के दाैरान गिरने से भी चोट लग सकती हैं।