फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police exhumed the girl dead body after digging a grave after eight days

मैनपुरी: युवती की मौत का राज खोलेगी लाश, पुलिस ने आठ दिन बाद खोदी कब्र 

Fri, 20 May 2022 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 10:13 AM IST
सार

युवती का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव के दफना दिया था, जिसके बाद  मृतका की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आठ दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 

विज्ञापन
police exhumed the girl dead body after digging a grave after eight days
तबस्सुम उर्फ निशा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने युवती की लाश को आठ दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला। थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज में आठ दिन पहले मरने वाली युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को शव कब्र से बाहर निकलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज निवासी कुतुबुद्दीन की 22 वर्षीय पुत्री तबस्सुम उर्फ निशा का शव 12 मई की रात आठ बजे उसके मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला था। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को रात में ही नवीगंज स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया था। दो दिन पहले निशा की मां सिम्मी द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। पुत्री की मौत का कारण संदिग्ध मानते हुए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। 

विज्ञापन

प्रशासनिक अनुमति के बाद कब्र से निकाला गया शव 

प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार भोगांव सोनू बघेल, प्रभारी निरीक्षक बेवर नरेंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी नवीगंज रिंकेश शर्मा पुलिस के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम भी कर रही जांच 

नायब तहसीलदार सोनू बघेल ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर में की गई मांग पर प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा। इस मामले में पुलिस टीम भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed