फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police engaged in search of 6 absconding gangsters

Agra News: फरार चल रहे 6 गैगस्टर की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 02 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of 6 absconding gangsters
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के भगवंतपुर पुल पर 26 जून को तमंचे के बल पर शिक्षक से 1.84 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिशें दे रहीं हैं।
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र के भगवंतपुर पुल पर 26 जून को शिक्षक इंद्रजीत निवासी शेरपुर गंगीरी अलीगढ़ से तमंचे के बल पर आरोपी विशाल, नागेंद्र, बृजेश, संदीप, अंकित, अनमोल व दो अन्य आरोपियों ने 1.84 लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नकदी बरामद कर जेल भेजने की कार्रवाई की। जेल से रिहा होने पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी सौरभ दीक्षित के आदेश पर ढोलना के थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई 29 अगस्त को की। कार्रवाई के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया कि गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही आरोपी गांव से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लोकेशन के आधार पर दबिशें दी जा रही हैं। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed