फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police divided Radhashtami Mela area into four zones, 16 sectors in Mathura Barsana

Mathura: बरसाना में राधाष्टमी मेला क्षेत्र को चार जोन, 16 सेक्टर में बांटा, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

Wed, 24 Aug 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 12:10 AM IST
सार

बरसाना में तीन और चार सितंबर को मनाए जाने वाले राधाष्टमी महोत्सव के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए मेला क्षेत्र को चार जोन और 16 सेक्टरों बांटा गया। 

विज्ञापन
Police divided Radhashtami Mela area into four zones, 16 sectors in Mathura Barsana
पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना के लाडली जी मंदिर (राधारानी मंदिर) में राधाष्टमी मेला में 2012 में घटी दुर्घटना और वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर की घटना को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार जोन एवं 16 सेक्टरों में बांटा गया है। पहले के मुकाबले इस बार दोगुने सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। भीड़ को चलायमान रखा जाएगा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। 

विज्ञापन

 
राधाष्टमी महोत्सव को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में एसपी देहात और एसपी ट्रैफिक ने नगर पंचायत, बिजली विभाग एवं मंदिर रिसीवर के साथ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। इसके बाद सभी अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। वाहन पार्किंग के लिए बड़े-छोटे वाहनों के लिए 33 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

भीड़ को एक जगह नहीं रुकने दिया जाएगा 

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि मेला क्षेत्र को चार जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। इस बार राधाष्टमी मेला में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को एक जगह एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। उनको चालयमान बनाए रखा जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 2000 पुलिसकर्मी व मजिस्ट्रेट अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर जाने वाले रास्ते वन वे रहेंगे। परिक्रमा देकर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जयपुर मंदिर से नीचे उतार दिया जाएगा। बैठक में एसपी यातायात हरेंद्र कुमार, एसडीएम गोवर्धन संतोष कुमार, सीओ गुंजन सिंह, ईओ बरसाना पूजा सिंह, एसडीओ संजय कुमार, जेई संजय कुमार, बीडीओ विजय कुमार अग्रवाल, मंदिर रिसीवर संजय गोस्वामी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed