फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police detained five suspects before kidnapping contractor in Agra

Agra: ठेकेदार के अपहरण से पहले हिरासत में पांच संदिग्ध, फर्नीचर व्यवसायी ने रची थी साजिश

Sun, 24 Sep 2023 12:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 12:52 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने ठेकेदार के अपहरण से पहले पांच संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। पड़ोसी फर्नीचर व्यवसायी ने  साजिश रची थी।

विज्ञापन
Police detained five suspects before kidnapping contractor in Agra
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में न्यू आगरा क्षेत्र के एक ठेकेदार के अपहरण की उसके पड़ोसी ने साजिश रची थी। पुलिस को भनक लग गई। सिकंदरा क्षेत्र में बदमाश ठेकेदार को बहाने से बुलाना चाहते थे। पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर घेराबंदी करके कुछ बदमाश पकड़ लिए। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अधिकारिक रूप से अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से के मुताबिक, ठेकेदार के अपहरण की योजना काफी समय से बनाई जा रही थी। इस बारे में पता चलने पर सर्विलांस सेल सक्रिय हो गई। सामने आया कि ठेकेदार के पड़ोस में फर्नीचर व्यवसायी रहता है। कर्ज होने से उसे रुपयों की जरूरत है। इससे परेशान होकर अपराध का रास्ता अपनाना चाहता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सत्संगियों की प्रशासन को चुनौती: जिस अवैध कब्जे में दिन में चला बुलडोजर, वहां रात में फिर लगाया गेट; जड़ा ताला
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गैलाना निवासी किसी बदमाश से संपर्क किया। ठेकेदार को हाल में ठेका मिला है। इससे काफी अच्छी आमदनी हुई है। उसे लग रहा था कि वह ठेकेदार के अपहरण के बाद घरवालों के संपर्क में रहेगा। पत्नी डर की वजह से रकम दे देगी। वह बदमाशों के साथ रकम ले लेगा। परिवार वाले किसी को नहीं बताएंगे।

यह भी पढ़ेंः- अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर: सत्संगियों के खिलाफ एक और केस; पश्चिम बंगाल, दिल्ली के 38 वाहनों का ब्योरा भी दर्ज

बदमाश ने अपने साथियों से संपर्क किया। इसके बाद अपहरण की तैयारी की गई। ठेकेदार को बुलाकर कार में डालकर ले जाने की योजना थी। बदमाशों ने एक बार ठेकेदार से संपर्क किया। लेकिन वह जाल में नहीं फंसा। अब शनिवार को लेकर जाने की तैयारी थी। मगर, पुलिस ने घेराबंदी करके पांच संदिग्धों को पकड़ लिया। उन्हें थाना सिकंदरा पुलिस के हवाले किया गया। उनसे पूछताछ चल रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि अपहरण की योजना बनाने में 5 संदिग्ध पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed