फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police could not save his life even after pleading dead body of old man found hanging after 24 hours

UP: गुहार के बाद भी जान नहीं बचा पाई पुलिस, 24 घंटे बाद फंदे पर लटकी मिली बुजुर्ग की लाश

Sat, 06 Apr 2024 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 10:15 AM IST
सार

खोखा संचालक बुजुर्ग ने एक दिन पहले अपनी जान का खतरा बताया था। उसके अगले दिन उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
Police could not save his life even after pleading dead body of old man found hanging after 24 hours
मृतक कन्हैयालाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  फाउंड्री नगर में खोखा संचालक बुजुर्ग का शव खोखे के बाहर पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। परिजन का आरोप है कि फैक्टरी की दीवार से सटे खोखे को हटाने के लिए काफी दिनों से उन्हें धमकाया जा रहा था। शाम को फैक्टरी संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी। रात में किसी वक्त हत्या करके शव को लटका दिया गया। पुलिस कार्रवाई करती तो बुजुर्ग की जान नहीं जाती। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कन्हैयालाल (65) फाउंड्री नगर में चाय का खोखा चलाते थे। काफी समय से वह खोखे में ही रहते थे। परिजन ने बताया कि फैक्टरी वाले उन्हें खोखा हटाने को कह रहे थे। कई बार धमकाया जा चुका था। मुनीम अकसर उनसे गालीगलौज करता था, जबकि वह नगर निगम में पंजीकरण भी करा चुके थे।
विज्ञापन


4 मार्च को फैक्टरी की दीवार को कर्मचारियों ने ही तोड़ दिया था। इस पर कन्हैयालाल का उनसे विवाद हो गया था। वह फैक्टरी की मरम्मत के बहाने खोखा हटाना चाहते थे। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। थाने में तहरीर देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कन्हैयालाल ने फैक्टरी मालिक से जान का खतरा बताते हुए जीवन रक्षा की गुहार लगाई थी। शुक्रवार की देर रात लोगों ने कन्हैयालाल का शव फंदे पर झूलते देखा था। सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


परिजन का कहना था कि डेढ़ महीने पहले भी खोखा हटाने को लेकर सामान फेंका था। कुछ लोग लगातार धमका रहे थे। परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि परिजन ने फैक्टरी संचालक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed