फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police could not keep the accused of cheating villagers were taken away after attacking in mathura

Attack on Police: ठगी के आरोपी को गिरफ्त में नहीं रख सकी दो राज्यों की पुलिस, हमला कर छुड़ा ले गए ग्रामीण

Thu, 19 May 2022 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 May 2022 11:41 AM IST
सार

ठगी के आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने फरीदाबाद और शेरगढ़ पुलिस पर हमला बोल दिया। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ के सामने पुलिस नहीं टिक सकी। ग्रामीणों ने पुलिस गिरफ्त से आरोपी को छुड़ा लिया। 
 

विज्ञापन
police could not keep the accused of cheating villagers were taken away after attacking in mathura
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में यूपी और हरियाणा पुलिस ने शेरगढ़ पुलिस के साथ जंघावली के नगला इस्लाम नगर में ठगी के मामले में पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन परिजन और ग्रामीणों ने हमला कर उसे छुड़ा लिया। सर्किल के थानों की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में डेरा डाल दिया। पुलिस ने अभियान चलाकर घरों की तलाशी ली और चार महिलाओं समेत एक 10-12 लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर-21 पुलिस सोने की ईंट एवं ओएलएक्स के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी किए जाने के मामले में आरोपी राहुल पुत्र रसीद को पकड़ने के लिए फरीदाबाद की पुलिस ने थाना शेरगढ़ में आमद दर्ज कराई। बुधवार दोपहर यहां से फरीदाबाद पुलिस के साथ कार्यवाहक थाना प्रभारी अर्जुन सिंह राठी पुलिस फोर्स के साथ गांव इस्लाम नगर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश दी और एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन


पुलिस पर बोला हमला 

पुलिस जैसे ही राहुल को ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने महिला ने साथ पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। गाली-गलौज कर मारपीट की और राहुल को पुलिस से छुड़ा लिया। हमले में पुलिस की कुछ गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक ग्रामीणों को देख पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी को छुड़ाने की सूचना के बाद सर्किल के थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के घरों की तलाशी शुरु की, लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं समेत 10 से 12 लोग लिए हिरासत में

पुलिस ने इस मामले चार महिलाओं समेत एक 10-12 लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ वरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र चंद्र ने बताया, फरीदाबाद पुलिस ने शेरगढ़ की पुलिस के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए गई इस्लाम नगर ग्रामीणों ने अभद्रता की गई। महिलाओं ,ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed