फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police complent kake by children

बच्चे पहुंचे पुलिस के पास, बाले-अंकल, मम्मी और नानी मारती हैं, हमारी शिकायत दर्ज कर लो

Mon, 02 Aug 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
police complent kake by children
आगरा। अंकल, मम्मी मारती हैं। नानी भी डांटती हैं। इसलिए हम घर से निकल आए हैं। आप हमारी शिकायत दर्ज कर लो। उनकी पिटाई करना। 11 साल की बालिका और आठ साल के बालक ने रविवार को थाना एत्माद्दौला पहुंचकर यही बात कही। इस पर पुलिस ने दोनों को समझाया। बाद में बच्चों को ढूंढता पिता पहुंच गया। वह उन्हें अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले बच्चों के पिता एक हाथ से विकलांग हैं। इस कारण वो कमा नहीं पाते हैं। मां काम करके घर का खर्च चलाती है। बालिका और उसके भाई सुबह आठ बजे थाना एत्माद्दौला पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि वह जब भी खेलने जाते हैं, मम्मी डांटती है। पिटाई भी करती हैं। घर के पास ही नानी रहती है। वह भी उनका साथ देती हैं। इस कारण परेशान हैं। मम्मी और नानी के खिलाफ कार्रवाई की कहने लगे। इस पर पुलिस ने पहले दोनों को कमरे में बैठाया। पुलिस ने कहा कि मम्मी और नानी को समझाएंगे। इसके अलावा पढ़ने के लिए कहा। उन्हें बताया कि मम्मी उनके अच्छे के लिए टोकती है। उनकी बात माना करो। इस पर बालिका मान गई। उसने कहा, वह घर चली जाएगी। उधर, बच्चों को ढूंढता हुआ पिता भी आ गया। उसे लगा कि दोनों बच्चे लापता हो गए हैं। मगर, जब उन्होंने मां और नानी के बारे में बताया तो बच्चों का पिता भी सन्न रह गया। उसने पत्नी को समझाने की बात कही। इस पर पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed