{"_id":"5e43b2758ebc3ee5a554a841","slug":"police-caught-tractor-of-mining-maifa-at-up-rajasthan-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खनन माफिया का बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खनन माफिया का बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ा, आरोपी फरार
Wed, 12 Feb 2020 01:38 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
खनन माफिया का बालू से भरा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन पर पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन अवैध कारोबार लगातार जारी है। हालांकि पुलिस की कड़ी कार्रवाई से इन काले कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार धौलपुर राजाखेड़ा राजस्थान की सीमा में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से खनन किया जाता है। खनन माफिया चंबल से दिन-रात खनन करते देखे जा सकते हैं। इनके बालू से भरे ट्रैक्टर राजस्थान की सीमा से सटे यूपी के मनसुखपुरा क्षेत्र में देखे जा सकते हैं।
बुधवार सुबह राजाखेड़ा धौलपुर के चंबल से सटे गांव घड़ी टडावली से बालू का खनन हो रहा था। राजाखेड़ा की पुलिस ने बालू से भरे ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए पीछा किया तो खनन माफियाओं ने पुलिस को चुनौती देते हुए बालू से भरे ट्रैक्टर को भगाया।

पकड़े जाने के डर से खनन माफियाओं ने बालू से भरे ट्रैक्टर को यूपी की मनसुखपुरा सीमा में घुसा दिया। खनन माफियाओं की सूचना पर पहुंची यूपी की मनसुखपुरा पुलिस ने बालू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली और खनन माफियाओं को तासौड गांव के पास घेराबंदी करने का प्रयास किया।
खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर को भगा दिया जिससे बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटते ही चालक वहां से फरार हो गया। मौके पर राजस्थान राजाखेड़ा पुलिस और यूपी की मनसुखपूरा पुलिस पहुंच गई।
पूरा मामला मनसुखपुरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस खनन माफियाओं का पता लगाने के प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा वन कर्मियों को भी सूचना दी गई मौके पर वनकर्मी भी पहुंच गए।